राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा: अंबाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर चढ़ी कार, 6 लोगों की गई जान

दर्दनाक हादसा: अंबाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर चढ़ी कार, 6 लोगों की गई जान
x
Gujarat Ambaji Mandir Accident News: गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित कार रौदते हुए निकल गई।

Gujarat Ambaji Mandir Accident News: गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित कार रौदते हुए निकल गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। तो वही 7 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल के रवाना कर दिया गया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह सुबह हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। बताया गया है कि कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।

क्या है हादसा

गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर मे श्रद्धालु दर्शन करने जाते हैं। शुक्रवार सुबह पंचमहल जिले के काकोल के रहने वाले लोग पैदल ही अंबाजी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अनियंत्रित कार तेजी के साथ गुजरी और उसने अपनी चपेट में श्रद्धालुओं के जत्थे को ले लिया।

कार की रफ्तार तेज थी

बताया जाता है कि हादसा इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। और अनियंत्रित कार लोगों को रौंदती हुई आगे निकल गई। कार की चपेट में आ जाने से 6 श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही करीब 7 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल है।

घायल अस्पताल में भर्ती

घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लोग पहुंच गए। घायलों की पहचान कर उनके परिजनां को सूचित किया जा रहा है। वही पुलिस ने कार कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

Next Story