राष्ट्रीय

Cancer Treatment: कैंसर का इलाज होगा संभव, मुंबई के डॉक्टरों ने विकसित की नई थेरेपी

Cancer treatment
x
Cancer Treatment: दिनोंदिन कैंसर भयावह रूप लेता जा रहा है। अब तक कैंसर का कोई स्थाई इलाज विश्व के वैज्ञानिकों को नहीं मिला है।

दिनोंदिन कैंसर भयावह रूप लेता जा रहा है। अब तक कैंसर का कोई स्थाई इलाज विश्व के वैज्ञानिकों को नहीं मिला है। लेकिन इसी बीच मुंबई के डॉक्टरों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे अब आश बंधने लगी है कि कैंसर का इलाज इस विशेष थेरेपी के माध्यम से की जा सकती है। मुंबई के डॉक्टरों द्वारा ट्रायल के दौरान यह दवा 76 मरीजों को दी गई। जिसके परिणाम सार्थक मिल रहे हैं।

क्या है यह इलाज

हाल के कुछ दिनों पहले अमेरिका के शिकागो में एक इंटरनेशनल कैंसर मीटिंग हुई। जिसमें न्यूयार्क के स्लोआन कैटेरिंग कैंसर सेंटर के डॉक्टरों बताया कि इम्यूनोथेरेपी के जरिए कोलोरेक्टल कैंसर को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। यह आंतों के कैंसर का एक रूप है।

लेकिन इस इम्यूनोथेरेपी में खर्च काफी ज्यादा है। लेकिन इसी बीच एक अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि मुंबई में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने भी इसका ट्रायल किया। जिसमें सिर और गले के कैंसर को ठीक करने में काफी हद तक सफलता अर्जित की है।

क्या है इम्यूनोथेरेपी

इम्यूनोथेरेपी के बारे में बताया गया है कि यह एक जैविक चिकित्सा है। इसका उपयोग खास तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है। यह कैंसर रेडिकल्स से लड़ने के लिए बढ़ाया जाता है। साथ ही यह कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। इस इलाज में हर महीने 2 से 3 लाख रुपए का खर्च आता है। जो आम मरीज वहन नहीं कर पाते।

क्या कहते हैं टाटा मेमोरियल के डॉक्टर

टाटा मेमोरियल अस्पताल के ऑंनकोलॉजी के प्रमुख डॉ प्रभास ने बताया कि इस थेरेपी को गरीब से गरीब लोग को पहुंचाने के लिए "नींबोलंबा" नाम की दवा 76 मरीजों को दी गई। उन मरीजों को गले में कैंसर था। हर मरीज पर करीब 25000 रूपये का खर्च आया। साथ में कीमोथेरेपी चलती रही। परिणाम काफी राहत भरा रहा।

डाक्टरो के मुताबिक बताया गया कि जिन 76 मरीजों को इम्यूनोथेरेपी और कीमोथेरेपी दिया गया। वह 10.1 महीने तक जिंदा रहे। जबकि जिन मरीजों को केवल कीमोथेरेपी दी गई वह 6 से 7 महीने तक ही जिंदा रहे। अब डॉक्टरों का कहना है कि इस थेरेपी में किए जाने वाले आगे के प्रयोग अवश्य ही कैंसर के मरीजों को काफी राहत देने वाले होंगे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story