राष्ट्रीय

Cancelled Trains List IRCTC: भारतीय रेलवे ने आज 426 ट्रेने रद्द की, देखें सूची

Aaryan Puneet Dwivedi
29 Jan 2022 11:11 AM IST
Cancelled Trains List IRCTC: भारतीय रेलवे ने आज 426 ट्रेने रद्द की, देखें सूची
x
Cancelled Trains List IRCTC: भारतीय रेलवे ने ठंड और कोहरे के चलते एक बार फिर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों की 426 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है.

Cancelled Trains List IRCTC: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ठंड और कोहरे के चलते एक बार फिर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों की 426 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. साथ ही 3 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है. इसलिए आप भी सफर करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स (Running Train Status) जरूर चेक कर लें. इसके लिए आप वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं.

ऐसे देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

बता दें कि आप घर पर बैठे ही अपीन ट्रेन का स्टेट्स चेक कर सकते हैं. आप सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं. यहां आपको स्‍क्रीन पर दाईं तरफ टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों का होगा. अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें.

ट्रेन लेट पर ऐसे लें रिफंड

मालूम हो कि कोई भी ट्रेन अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट है और पैसेंजर उसमें सफर नहीं करता है. ऐसे में ट्रेन के रवाना होने से पहले उसका टीडीआर फाइल करना पड़ता है. इसके लिए उसे IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करना होगा. फिर माय अकाउंट में जाएं और माय ट्रांजैक्शन विकल्प का चुनें फिर File TDR पर क्लिक करें. ऐसा करने से आपको आपका सारा पैसा वापस मिल जाएगा.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story