

जबलपुर. रेल प्रसाशन द्वारा उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के इलाहाबाद-फाफामऊ खंड पर प्रयाग-फाफामऊ स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलाकिंग नॉन इन्टरलॉकिंग के कारण 16 मार्च से 7 अप्रैल तक के लिए ब्लॉक लिया गया था। रेल प्रशासन ने तकनीकी कारणों से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित कर दिया। इससे पश्चिम मध्य रेल से होकर जाने वाली गाडिय़ों को बहाल कर दिया गया है। अत: रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित गाडिय़ां अपने समय सारणी के अनुसार चलती रहेंगी। पूर्व में 13 मार्च के जारी आदेश के अनुसार निम्न गाडिय़ां प्रभावित थीं, जो अब अपने निर्धारित तिथि, समय एवं मार्ग से चलेंगी। Canceled trains restored, know full list!
रद्द गाडिय़ां बहाल 12165 एलटीटी-मंडुआडीह,12166 मंडुआडीह-एलटीटी, 12670 छपरा-चैन्नई एक्सप्रेस, 12669 चैन्नई-छपरा एक्सप्रेस, 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस।
मार्ग परिवर्तित गाडिय़ां बहाल 22103 एलटीटी-फैजाबाद एक्सप्रेस, 22104 फैजाबाद-एलटीटी एक्सप्रेस, 11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, 11059 एलटीटी-छपरा गोदान एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस, 11060 छपरा-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस, 11053 एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस, 11054 आजमगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस, 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस, 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस।
आंशिक निरस्त गाडिय़ां बहाल 11071 एलटीटी-वाराणसी (कामायनी एक्सप्रेस), 11072 वाराणसी-एलटीटी ( कामायनी एक्सप्रेस) शामिल हैं।
अवधि बढ़ाई रेल प्रशासन ने कोटा-निजामुददीन स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन ३१ मार्च से ३० जून तक अवधि को बढ़ाया गया है। कोटा-निजामुददीन स्पेशल ३१ मार्च से ३० जून एवं निजामुददीन-कोटा एक्सपे्रस १ अप्रैल से १ जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया है।




