राष्ट्रीय

Police Transfer List 2022: थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों के थोकबंद तबादले, आदेश जारी, जानें आपके एरिया में किसकी हुई पदस्थापना?

Police Transfer List 2022: थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों के थोकबंद तबादले, आदेश जारी, जानें आपके एरिया में किसकी हुई पदस्थापना?
x
बिहार के भोजपुर पुलिस कप्तान के द्वारा थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों के थोकबंद तबादलें किए गए है।

Bihar Police Transfer List 2022: बिहार राज्य के भोजपुर पुलिस (Bhojpur Police) कप्तान के द्वारा थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों के थोकबंद तबादलें किए गए है। पुलिस अधिकारी के द्वारा पुलिस व्यावस्था को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

इतनी संख्या में हुए तबादलें

खबरों के तहत भोजपुर में जिन 23 थानाध्यक्ष सहित 32 अफसरों का तबादला किया गया है उनमें पांच इंस्पेक्टर और 27 दारोगा शामिल हैं। जिसमें नगर, जगदीशपुर और शाहपुर सहित 23 थानों और ओपी के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। इसमें चार थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर किया गया है जबकि तीन को ओपी की कमान दी गई है।

पहली बार एसपी ने किया टांसर्फर

जानकारी के तहत भोजपुर में 6 माह पूर्व एसपी के पद पर पदस्थ किए गए संजय सिंह ने पहली बार अपने यहां व्यापक फेरबदल किया गया है। उनके इस बदलावं से विभाग के लोगो में खलबली है।

जाने किसे कंहा मिली जगह

टाउन थाना के नए थानेदार इंस्पेक्टर संजीव कुमार बनाए गए है। इंस्पेक्टर गौतम कुमार कोईलवर अंचल का कमान सौंपा गया है। पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर कुमार को बिहिया अंचल एवं सदर अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दयानंद प्रसाद पुलिस निरीक्षक बिहिया अंचल को पीरो पुलिस निरीक्षक अंचल पद पर तैनात किया गया है। विलास पासवान पुलिस निरीक्षक पीरो अंचल को तत्काल प्रभाव से जगदीशपुर थानाध्यक्ष सह अंचल की भी कमान सौंपी गई है। संजीव कुमार टाउन थाना के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। आशीष कुमार साह को तियर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह प्रभास कुमार को गीधा ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है,जबकि ओम प्रकाश को इमादपुर की कमान सौंपी गई है। शिवेंद्र कुमार सहार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रजेश कुमार कृष्णगढ़ ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष कुमार रजक को हसन बाजार ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पवना थानाध्यक्ष रितेश दुबे को पुलिस केंद्र, दीपक कुमार झा को डीआईयू शाखा, अजिमाबाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी होंगी जबकि प्रमोद कुमार शाहपुर थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। पवन कुमार को सिकरहट्टा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अरविंद कुमार को अगिआंव बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चांदी थानाध्यक्ष सुबोध प्रसाद को पुलिस केंद्र बुलाया गया है।

इसी तरह नित्यानंद शर्मा को डीआईयू शाखा में भेजा गया है। पी भास्कर को अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय आरा में पदस्थ किया गया है। सौरभ कुमार को पुलिस केंद्र, सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी को धनगाई थानाध्यक्ष, नित्यानंद राय को डीआईयू शाखा, मनोज कुमार को आयर थानाध्यक्ष, श्वेता पोद्वार को पुलिस केंद्र, पूनम कुमारी को चांदी थानाध्यक्ष के पद पर बैठाया गया है।

इसी तरह राजीव रंजन कुमार को गड़हनी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, अवधेश कुमार को संदेश का थानाध्यक्ष बनाया गया है, मनीष कुमार को कारनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष, अवधेश कुमार टू को चौरी थानाध्यक्ष, प्रियंका गुप्ता को एससी एसटी थानाध्यक्ष, अभय शंकर को बहोरनपुर थानाध्यक्ष एवं हिंदी शाखा में कार्यरत सुरेश सिंह प्रथम को पवना थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story