राष्ट्रीय

Bulb 2022: मात्र 13 शब्द बोलने मात्र से बंद हो जाता है कमरे का ये बल्ब, कीमत है काफी कम, फटाफट जाने

Bulb 2022
x

Bulb 2022

Smart Bulb: आज के इस बदलते परिवेश में नई-नई सुविधाजनक चीजों का आविष्कार हो रहा है.

Alexa Supported Bulbs: आज के इस बदलते परिवेश में नई-नई सुविधाजनक चीजों का आविष्कार हो रहा है। कई बार हम सोने के लिए बेड में चले जाते हैं और पता चलता है कि लाइट जल रही है। लेकिन बिस्तर में जाने के बाद अक्सर देखा गया है कि लोग आलस्य करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि रूम लाइट बंद करने कौन जाए। लेकिन शोधकर्ताओं ने एक ऐसा बल्ब बनाया है जो बोलने मात्र से बंद हो जाता है। अगर बल्ब को बंद करने के लिए बोल दिया जाए तो वह अपने आप आफ हो जाएगा। आइये इस बल्ब के बारे में जानकारी एकत्र करें।

बड़े काम का है बल्ब

Alexa Supported Bulbs वैसे तो बाजार में कई स्मार्ट बल्ब मिल रहे हैं। इनमें एक डिवाइस लगी होती है जिसे एलेक्सा डिवाइस कहते हैं। यह व्यक्ति के आवाज को सुनकर बल्ब को बंद करने सुविधा प्रदान करता है। बल्ब को बंद करने के लिए सिर्फ इतना कहना पड़ता है कि 'एलेक्सा स्विच ऑफ द लाइट' बस इतना कहने मात्र से बल्ब अपने आप बंद हो जाएगा। आपको बिस्तर से उठना नहीं पड़ेगा। यह काफी सुविधाजनक साबित हो रहा है।

बिजली की होती है बचत

Alexa Supported Bulbs कहने मात्र से अगर बिजली का बल्ब बंद हो जाए तो इससे अधिक सुविधाजनक चीज क्या हो सकती है। क्योंकि कई बार बिस्तर में चले जाते हैं और बल्ब बंद करने के लिए आलस्य में उठते नहीं और वह रात भर जलता रहता है। लेकिन कहने मात्र से जब बल्ब बंद हो जाता है तो बिजली की काफी बचत होगी।

क्या है बल्ब की कीमत

Alexa Supported Bulbs जानकारी के अनुसार अमेजॉन पर ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जाकर बल्ब खरीदना है। बताया गया है कि इस बल्ब की कीमत 500 रुपए है।

वही बताया गया है कि रियलमी के पास भी तरह के स्मार्ट बल्ब उपलब्ध है। यहां पर बल्ब की कीमत 749 रुपए है। कंपनी की ऑफिशियल साइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन पर लिया जा सकता है । आज इस बल्ब की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि ऑफलाइन माध्यम से दुकानों से भी खरीदा जा सकता है।

Next Story