
BSF Headquarters Amritsar: जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, खुद को भी गोली मारी, 5 की मौत 2 घायल

BSF Headquarters Amritsar: पंजाब राज्य के अमृतसर में मौजूद BSF हेडक्वाटर में उस वक़्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब परिसर में अंधाधुंध फायरिंग की आवाज सुनाई दी, पहले तो लगा कि BSF हेडक्वाटर में आतंकी हमला हो गया है लेकिन बाद में यह मालूम हुआ की कोई आतंकी नहीं बबल्कि BSF के जवान ने ही अपने साथियों को गोलियों से छलनी कर दिया है
5 troops were injured today due to fratricide committed by Ct Satteppa SK at HQ 144 Bn Khasa, Amritsar. Ct Satteppa S K was also injured. Out of the 6 injured, 5 troops incl Ct Satteppa, have lost their lives, one critical. A court of inquiry has been ordered: BSF pic.twitter.com/d17FzAdFkl
— ANI (@ANI) March 6, 2022
यह घटना रविवार की 6 मार्च की सुबह के वक़्त की है. BSF अधिकारी इस मामले में ज़्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने ही साथियों को गोलियों से भून देने वाला जवान अपनी ड्यूटी से परेशान चल रहा था. गुस्से में आकर उसने अपनी सर्विस राइफल उठाई और फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी BSF जवान का नाम सीटी सत्तेप्पा एसके बताया जा रहा है
In an unfortunate incident, 05 BSF troops were injured on 06.03.2022 due to fratricide committed by Ct Satteppa S K at HQ 144 Bn Khasa, Amritsar.. Out of the 06 injured 5 troops including Ct Satteppa, have lost their lives.
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) March 6, 2022
#Amritsar @BSF_India @BSF_Punjab #PunjabPolice pic.twitter.com/9rOQAWiX42
5 जवानों की मौत 2 की हालत गंभीर
पता चला है कि इस फायरिंग में 5 BSF जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 अन्य घायल जवानों की हालत गंभीर है, उनके शरीर में कई गोलियां लगी हैं. फायरिंग को अंजाम देने के बाद आरोप BSF सैनिक ने खुद को भी गोली मारी है।
ऐसा क्यों किया
रविवार की सुबह एक जवान मेस में गया और वहां बैठकर नाश्ता कर रहे जवानों को गोलियों से भून डाला। पता चला है कि वह अपनी ड्यूटी से नाराज था और अपनी तैनाती कहीं और चाहता था या फिर छुट्टी में जाना चाहता था. गुस्से में आकर उसने अपने साथी जवानों की हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार दी. यह मामला अमृतसर हेडक्वाटर में बटालियन 144 का है. इस घटना के बाद अन्य जवानों ने आरोप जवान को पकड़ लिया, वह भी खुद को गोली मारने से घायल हुआ है, सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।




