
Breaking news: जमशेदपुर टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Blast in Jamshedpur Tata Steel Coke Plant: शनिवार को जमशेदपुर में मौजूद टाटा स्टील कोक प्लांट में भीषण आग लग गई है, इस हादसे में 2 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. मौके पर फायर ब्रिगेट की कई टीमों ने मोर्चा संभाला है लेकिन आग इतनी भीषण है कि इसपर काबू पाना बेहद मुश्किल है. अबतक टाटा स्टील प्लांट को करोडो रुपए का नुकसान हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
टाटा स्टील ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि - आज, लगभग 10:20 बजे (IST), जमशेदपुर वर्क्स में कोक प्लांट के बैटरी 6 में फाउल गैस लाइन में विस्फोट हुआ। वर्तमान में, 6 बैटरी काम नहीं कर रही है, हालत में काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
टाटा स्टील प्लांट में आग कैसे लगी
Jharkhand | A fire broke out in a Coke plant of Tata Steel Factory in Jamshedpur due to an alleged blast in a battery. Five fire tenders at the spot, 2 labourers reportedly injured.
— Hindustan Times (@htTweets) May 7, 2022
Track updates - https://t.co/fqETE0A7YK
(ANI) pic.twitter.com/nDB3MBVuA9
जमशेदपुर टाटा स्टील कोक प्लांट में शनिवार को लगी आग ने भयावह रूप में लिया है, पता चला है कि कोक प्लांट के बैटरी 6 में फाउल गैस लाइन में विस्फोट हुआ है. अभी विस्फोट का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है. फ़िलहाल मौके पर मौजूद दमकल आग को काबू में करने में जुटा हुआ है. लेकिन टाटा ग्रुप के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान हो गया है.
दो कर्मचारी मामूली रूप से जल गए
फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। सीने में दर्द की शिकायत करने वाले एक अन्य कर्मचारी को भी जांच के लिए टीएमएच भेजा गया। उनकी हालत स्थिर है।कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और कारण का आकलन करने के लिए जांच जारी है।
पहले भी लग चुकी है आग
इससे पहले 18 जनवरी, 2021 को भी स्टील निर्माता टाटा स्टील के जमशेदपुर वर्क्स के स्लैग रोड गेट के पास हॉट मेटल पूलिंग पिट में विस्फोट हुआ था, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए थे। वहीं नवंबर 2013 में जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट के अंदर हुए विस्फोट में 11 कर्मचारी घायल हो गए थे और उनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट एलडी गैस होल्डर में हुआ था जिसके बाद बगल की गैस पाइपलाइन में आग लग गई थी।




