राष्ट्रीय

BJP President List: भाजपा ने 4 राज्यों के अध्यक्ष बदले, राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष बनाया

Aaryan Puneet Dwivedi
4 July 2023 5:00 PM IST
BJP President List: भाजपा ने 4 राज्यों के अध्यक्ष बदले, राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष बनाया
x
भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. पंजाब में पार्टी की कमान सुनील जाखड़ को सौंपी गई है. साथ ही राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति का नए अध्यक्ष बनाया है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार राज्यों में नए भाजपा अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है. पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और आंध्रप्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों को बदलकर नए नामों की घोषणा कर दी गई है. आलाकमान ने पंजाब में सुनील जाखड़ को प्रदेश की कमान सौंपी है, जबकि झारखण्ड में बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा आंध्रप्रदेश के नए प्रदेशाध्यक्ष पुरंदेश्वरी को नियुक्त किया गया है. वहीं तेलंगाना की जिम्मेदारी जी.किशन रेड्डी को सौंपी गई है. इसके अलावा राजेंद्र अटाला को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है.


जाखड़ को पंजाब भाजपा की कमान

बता दें पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके चलते संभावना जताई जा रही थी कि सुनील जाखड़ को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी, और ऐसा हुआ भी. सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता थें, बीते साल ही वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे.

इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. जिनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. तेलंगाना को छोड़कर बाकी चुनावी राज्यों के अध्यक्षों में बदलाव नहीं किया गया है. इन राज्यों में से दो राज्य मध्यप्रदेश और मिजोरम में भाजपा सत्ता पर है, जबकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में बीआरएस सत्तारुढ़ है.


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story