राष्ट्रीय

हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बनें नायब सिंह सैनी, शपथ से पहले सैनी ने खट्टर के पैर छुए; जानिए सैनी का राजनीतिक सफरनामा

Aaryan Puneet Dwivedi
12 March 2024 5:41 PM IST
Updated: 2024-03-12 12:12:59
हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बनें नायब सिंह सैनी, शपथ से पहले सैनी ने खट्टर के पैर छुए; जानिए सैनी का राजनीतिक सफरनामा
x
BJP-JJP alliance breaks in Haryana: गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा भी बदल गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को सीएम की कमान सौंपी गई है।

Haryana New CM Nayab Singh Saini: लोकसभा चुनाव के पहले हरियाणा में BJP - JJP का गठबंधन टूट गया है। मंगलवार की सुबह सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौप दिया। इसके ठीक बाद हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी ने शाम 5 बजे हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर भी मंच पर मौजूद रहें। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सैनी ने खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

दरअसल, हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के बीच लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। JJP लोकसभा चुनाव में एक से दो सीटें मांग रही थी, लेकिन बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व सभी 10 सीटों में अपने प्रत्याशी उतारने पर अड़ी रही। इस वजह से जेजेपी ने खट्टर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।

हरियाणा विधानसभा में सीटों का समीकरण

कुल विधानसभा सीट- 90

बहुमत के लिए चाहिए - 46

भाजपा - 41

कांग्रेस - 30

जजपा - 10

निर्दलीय - 7

इनेलो - 1

हलोपा - 1

सरकार गिरने से पहले

भाजपा - 41

जजपा - 10

हलोपा - 1

निर्दलीय - 6

कुल - 58

सरकार गिरने के बाद

भाजपा - 41

हलोपा - 1

निर्दलीय - 6

कुल - 48

हरियाणा में गठबंधन टूटा, फिर भी सेफ है भाजपा सरकार

यानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के बाद भी भाजपा के पास बहुमत है। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। भाजपा के पास खुद के 41 विधायक, एक हलोपा एमएलए और 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। इसलिए सरकार पर कोई खतरा नहीं रहा।

कौन हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी? (Who is Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini?

मनोहर लाल खट्टर के करीबी मानें जाने वाले नायब सिंह सैनी हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बनें। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। जाटलैंड के नेता नायब सिंह सैनी OBC समुदाय से आते हैं और 2023 में उन्हे भाजपा ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। सैनी को संगठन का जबरदस्त अनुभव है।

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफरनामा (Political journey of CM Nayab Singh Saini)

  • पहली बार 1996 में हरियाणा भाजपा के संगठन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।
  • 2002 में वे अंबाला भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनें थे।
  • 2005 में वे अंबाला से ही भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बनें।
  • इसके बाद सैनी को हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
  • 2012 में सैनी का कद बढ़ा। अंबाला के भाजपा जिला अध्यक्ष बनें।
  • 2014 में नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव का टिकट मिला और जीतकर विधानसभा पहुंचे।
  • 2016 में खट्टर सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से जीतकर सांसद बने।
  • 2023 में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनें।
  • 12 मार्च 2024 को हरियाणा के 11वें सीएम के पद की शपथ ग्रहण किया।

खट्टर को रिप्लेस करने की 3 वजहें

  1. हरियाणा में 10 साल से CM, उन्हें लेकर एंटी इनकंबेंसी का डर।
  2. सांसद बृजेंद्र सिंह के BJP छोड़ने के बाद जाटों के कांग्रेस में जाने का खतरा।
  3. शिवराज चौहान की तरह नरेंद्र मोदी उन्हें भी केंद्र में ले जाने के इच्छुक।
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story