राष्ट्रीय

PM KISAN को लेकर बड़ा अपडेट, केंद्र सरकार ने e-KYC की डेडलाइन को इस तारीख तक बढ़ाया

PM Kisan e KYC Last Date News
x
PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKYC Last Date News: दो करोड़ 53 लाख से अधिक किसान पीएम योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana eKYC Last Date News: दो करोड़ 53 लाख से अधिक किसान पीएम योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए, पीएम किसान योजना (PM Kisan) के लिए eKYC की डेडलाइन को आगे बढ़ाया। पीएम किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई नोटिफिकेशन के अनुसार, किसान अपना eKYC, 31 मई 2022 तक करा सकते हैं। पहले 31 मार्च से बढ़ाकर 22 मई 2022 की गई थी।

लाभ के लिए eKYC जरूरी है

किसानों को हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ मिलता है। योजना के तहत किसानों के अकाउंट में ₹6,000 दिए जाते हैं। हर 4 महीने के बाद किसानों के अकाउंट में ₹2,000 ट्रांसफर होते हैं। जिसके बाद किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है। किसानों के खाते में अब तक 10 किस्ते पहुंच चुकी हैं। केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है।

ऐसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

  • लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkissan.gov.in पर जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • Farmers Corner सेक्शन के अंदर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट में राज्य, उप जिला, जिला, ब्लाक और गांव को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आप 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थीयों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिससे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

घर बैठे आसानी करें ई-केवाईसी अपडेट

PM Kisan Yojana eKYC Update Hindi Mei:

  • किसान अब आसानी से घर बैठे ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए सबसे पहले आप पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज के दाहिने तरफ ईकेवाईसी ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।
  • फिर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें साथ में कैप्चा कोड लिखें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे लिखें।
  • इसी के साथ आपका आधार लिंक हो जाएगा और डिटेल्स अपडेट हो जाएंगी। अगर ओटीपी डालने पर कोई एरर दिख रहा है तो सीएससी सेंटर में जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते हैं।
Next Story