राष्ट्रीय

41% DA को लेकर आया बड़ा Update, होली के पहले कर्मचारियों को मिल सकती है गुड न्यूज़

41% DA को लेकर आया बड़ा Update, होली के पहले कर्मचारियों को मिल सकती है गुड न्यूज़
x
Big update on 41% DA, employees can get good news before Holi

7th Pay Commission DA Hike 2023: डीए बढ़ोतरी की मांग केंद्रीय तथा राज्य के कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में केंद्र सरकार द्वारा बड़ा अपडेट किए जाने की जानकारी मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा माना जा रहा है कि होली के पहले डीए में इजाफा हो जाएगा। वहीं बताया गया है कि कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन निश्चित रूप से बढ़ सकता है।

फिटमेंट फैक्टर पर हो सकता है फैसला mahangai bhatta 2023

कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन निर्धारित करने के लिए फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होती है। सातवें वेतन आयोग के सुझाव के आधार पर सरकार होली के बाद फिटमेंट फैक्टर पर कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। वर्तमान समय में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत की दर से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। बताया गया है कि 6 सीपीसी के जरिए 1.86 के फिटमेंट अनुपात का सुझाव दिया गया है।

क्या है कर्मचारियों की मांग central govt employees mahangai bhatta 2023

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत की दर से फिटमेंट फैक्टर का लाभ दिया जा रहा है। कर्मचारी लगातार काफी समय से मांग कर रहे हैं कि 3.68 कि दर से फिटमेंट फैक्टर मे इजाफा किया जाए। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की पूरी सैलरी साथ ही भत्तो पर भी असर पड़ता है। बताया गया है कि अगर फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि होती है तो 18000 रुपए न्यूनतम वेतन बढ़कर 26 हजार रुपए हो जाएगा।

महंगाई भत्ता बढ़ेगा

मार्च 2023 में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर सकता है। ज्ञात हो कि डीए और डीआर में वर्ष में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को अपडेट किया जाता है। भत्ते में वृद्धि होने से देश के 68 लाख वरिष्ठ नागरिकों और 47 लाख कर्मचारियों को मदद मिलेगी। अभी तक मे प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों को बतौर डीए 38 प्रतिशत दिया जाता है। अगर इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 41 प्रतिशत हो जाएगा।

Next Story