राष्ट्रीय

पीएम गरीब कल्याण योजना को लेकर बड़ा अपडेट, क्या सितम्बर के बाद भी मिलेगा फ्री में अनाज?

पीएम गरीब कल्याण योजना को लेकर बड़ा अपडेट, क्या सितम्बर के बाद भी मिलेगा फ्री में अनाज?
x

PM Garib Kalyan Yojana

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: कॉविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के गरीब लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। इस योजना को कई चरणों में आगे बढ़ाया गया। सितंबर 2022 तक इसकी अवधि निश्चित की गई थी। अब यह योजना आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है। लोग इंतजार कर रहे हैं क्या सितंबर के बाद भी मुफ्त राशन मिलेगा। इसके लिए स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी निर्णय लेना बाकी है।

खाद्य सचिव ने दी जानकारी

सोमवार को खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने एक जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जो सितंबर महीने में समाप्त हो रही है उसे आगे बढ़ाने के लिए चर्चा का दौर जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन जिस तरह से चर्चा चल रही है , कई बैठकों का दौर चल रहा है उससे यह प्रतीत अवश्य होता है कि बहुत जल्दी कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा।

2020 से हुई थी शुरुआत

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत मार्च 2020 में हुई। उस समय कोविड-19 को देखते हुए गरीबों को सहयोग करने के लिए इस योजना को अमल में लाया गया। देश के करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को हर माह 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त में दिया जाने लगा।

कई बार बढाई गई योजना की डेट

गरीब कल्याण योजना मार्च 2020 से शुरू होने के बाद कई बार बढ़ाई गई। अब न तो कोविड-19 का झंझट है और न ही लोगों के पास काम की कमी है। ऐसे में सरकार क्या इस मुफ्त योजना को आगे बढ़ाने का फैसला लेगी।

Next Story