राष्ट्रीय

करोड़ो लोगो को बड़ा झटका, CNG-PNG की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान

indore mp news
x
CNG-PNG की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

CNG-PNG Price Hike, Uttar Pradesh, CNG PNG Price, CNG price, Mahanagar Gas Limited, MGL, PNG Price: वर्तमान समय में जहां खाने-पीने की चीजों के दाम बढे़ हुए हैं। वही डीजल और पेट्रोल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। गनीमत यह है कि आज अप्रैल माह के शुरआती दिन को डीजल पेट्रोल के दाम नहीं बढे़ हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है।

कितनी हुई बढोत्तरी

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी की कीमत में बढोत्तरी की गई है। ज्ञात हो कि सीएनजी में जहां 8.30 रूपये बढ़ा दिये गये हैं वहीं पीएनजी में 6.30 रूपये महंगा हो गया है। इस बढोत्तरी से लेगों के भारी परेशानी हो रही है। एक ओर पहले ही एलपीजी के दाम बढे़ हुए हैं वहीं उत्तर प्रदेश का चुनाव समाप्त होने के बाद लगातार कई दिन डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाए गये।

बढी हुई सीएनजी की कीमत की वजह से अब सीएनजी के दाम लखनउ और उन्नाव में 80.80 रूपये हो गये हैं। वही इस बाढ़ोत्तरी के पहले सीएनजी के दाम 72.50 रूपये था।

इसी तरह पीएनजी दाम बढ़ने के बाद 45 रूपये हो गया है। जबकि पूर्व में पीएनजी की कीमत 38.50 रूपये था। जानकारी के अनुसार इसके पहले दिसम्बर के महीने में सीएनजी और पीएनजी में करीब ढाई रूपये का इजाफा किया गया था।

मुंबई में घटे दाम

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढे हैं। वहीं मुंबई में इनके दाम कम किये गये है। यह राज्य सरकार ने 1 अप्रैल को प्राकृतिक गैस के मूल्य वर्धित कर पर 13.5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। जिससे अब सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रूपये प्रति किलो तथा पीएनजी की खुदरा कीमत 36 रूपये घन मीटर हो गया है।

एक अप्रैल को नहीं बढे़ डीजल-पेट्रोल के दाम

मार्च माह में जहां डीजल-पेट्रोल के दाम में कई दिन बढ़ोत्तरी की हुई है। वहीं एक अप्रैल को डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढे़। हालत यह है कि देश भर में डीजल-पेट्रोल के दाम एक सैकड़ा का आंकडा पार कर चुके हैं।

वही कई जगह तो अब सवा सौ के करीब पेट्रोल के दाम पहुंचने वाले हैं। वहीं बात अगर दिल्ली की करें तो पेट्रोल के दाम 101.81 रूपये प्रति लीटर है। वही डीजल के दाम 93.07 रूपये प्रति लीटर पर है।

Next Story