राष्ट्रीय

BHU के वैज्ञानिक की बड़ी रिसर्च, 25 हज़ार साल पहले भारत में रहती थी दुनिया की आधी आबादी!

BHU के वैज्ञानिक की बड़ी रिसर्च, 25 हज़ार साल पहले भारत में रहती थी दुनिया की आधी आबादी!
x
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि 25 हज़ार साल पहले दुनिया की आबादी का आधा हिस्सा भारत में रहता था

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की खोज: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़ी सेंट्रल युनिवर्सिटी यानी काशी हिंदू विश्विद्यालय (BHU) के एक वैज्ञानिक ने बड़ी रिसर्च की है. उन्होंने दावा किया है कि आज से 25 हज़ार साल पहले पूरी दुनिया की आधी आबादी भारत में आकर रह रही थी. हाल ही में आयोजित हुए काशी तमिल संगमम में BHU जे जीन वैज्ञानिक ज्ञानेश्वर चौबे (Gene scientist Dnyaneshwar Choubey) ने इस शोध के बारे में जानकारी दी है.

अफ्रीका उत्पत्ति हुई मगर विकास भारत में हुआ

वैज्ञानिक ज्ञानेश्वर चौबे का कहना है कि भले ही आधुनिक मानव की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई थी मगर उनका विकास भारत आकर ही हुआ था. यही वजह है की 25 हज़ार साल पहले विश्व की आधी आबादी भारत में रहती थी. रिसर्चर्स देश के अलग अलग हिस्सों से 25 हज़ार सैम्पल की स्टडी की तब यह तथ्य सामने आए

25 हज़ार DNA की टेस्टिंग हुई

BHU के जीन वैज्ञानिकों ने 25 हज़ार DNA सैंपल की जांच की थी. जिसमे भारतीय लोगों के DNA की तुलना एशिया, पूरी एशिया, साइबेरिया और अफ्रीका के DNA को मैच किया गया. DNA में हुए म्यूटेशन से रूप में हमारे पूर्वजों की जानकारी मिलती है. वैज्ञानिकों ने यह जानकारी डिकोड की और इसके आधार पर रिजल्ट निकाला

प्रोफेसर चौबे ने कहा कि- 25 हज़ार साल पहले अधिकतर लोग हिमालय, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बीच भारतीय प्रायद्वीप में रहते थे. उन्हें यहां रहने के लिए अनुकूल मौसम और भोजन मिला था. धीरे-धीरे यही लोग पूरे एशिया में फ़ैल गए. इसके सबूत आर्कियोलॉजी में मिलते हैं. प्रो.चौबे का दावा है कि इन लोगों ने माइक्रोलिथिक टेक्नोलॉजी की खोज यहीं की थी। इसके जरिए पत्थर के औजार बनाने की शुरुआत हुई थी। साथ ही देश में सिंधु-सरस्वती दोआब में खेती की शुरुआत की थी।

Next Story