
BIG NEWS : भाजपा को प्रचंड जीत देने वाले PM MODI दे रहे इस्तीफ़ा, अब शाह....

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में BJP ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। देशभर में जश्न की लहर के बीच आज यानी 24 मई को भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कुछ औपचारिक कदम उठाने के साथ ही पार्टी के आगामी एजेंडे पर अहम चर्चा हुई । सूत्रों की मानें तो नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को आयोजित किया जाएगा। शाम करीब 4 से 5 के बीच PM MODI दोबारा प्रधानमंत्री पद की सपथ लिया। आईए जानते हैं भाजपा की आज की गतिविधियों पर एक नजर...
आडवाणी और जोशी के घर जाएंगे मोदी-शाह
भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत ेके बाद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष AMIT SHAH मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और भाजपा के आधारस्तंभ माने जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के घर जाएंगे। यहां मोदी और शाह इन दोनों बुजुर्ग सदस्यों से आशीर्वाद लेंगे। आपको बता दें कि इस बार अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधी नगर से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। इस जीत पर आडवाणी ने अमित शाह को बधाई भी दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौंपेंगे इस्तीफा कैबिनेट और काउंसिल बैठकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अपना इस्तीफा सौंप सकते पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
भाजपा संसदीय समिति की बैठक शुक्रवार शाम को ही भारतीय जनता पार्टी की संसदीय समिति की बैठक भी आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी के नेताओं की ओर से नई सरकार के लिए रोल सेट किया जाएगा। इसके बाद भाजपा और सहयोगी सदस्य मिलकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे और उन्होंने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध करेंगे।
चुनाव आयोग सौंपेगा सूची देश के सबसे लंबे चले लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद अंतिम परिणाम के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। इस दौरान वे सभी जीते हुए प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रपित को सौंपेंगे।
इससे पहले गुरुवार को एनडीए को पूर्णबहुमत मिलता देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर से चौकीदार शब्द हटाया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत के लोगों ने चौकीदार बनकर ही देश की सेवा की। चौकीदार शब्द मेरे जीवन का अभिन्न अंग है।




