राष्ट्रीय

BIG NEWS : आंधी और बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
BIG NEWS : आंधी और बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावी दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 11 मई से 15 मई तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। जबकि वेस्ट बंगाल और सिक्किम में 12 मई और 13 मई को बारिश और पानी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में 12 मई से 16 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के डीडीजीएम बीपी यादव के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बादलों की आवाजाही के क्रम में तेजी देखने को मिलेगी। जिसकी वजह से कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही इस बार बार मौसम में आकाशीय बिजली का भी खतरा बना हुआ है। यहां तक कि आंधी और बारिश के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

इसके साथ ही बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह से तीखी धूप निकली है, जिसकी वजह से गर्मी में बढोत्तरी हुई है। पूरे राज्य में लू का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में बढोतरी होगी। इस दौरान लू का कहर भी जारी रहेगा। 13 और 14 मई के बाद ही मौसम में कोई परिवर्तन होने के आसार हैं।

Next Story