राष्ट्रीय

Big News: कलेक्टर के एक्शन से अधिकारी-कर्मचारी, सचिव बर्खास्त, अन्य को नोटिस, पूरे देश में हो रही चर्चा

Big News: कलेक्टर के एक्शन से अधिकारी-कर्मचारी, सचिव बर्खास्त, अन्य को नोटिस, पूरे देश में हो रही चर्चा
x
लगातार मिल रही शिकायत को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया।

Durg Collector: लगातार मिल रही शिकायत को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। बताया जाता है कि कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण में कई अधिकार तथा कर्मचारी फंस गये। जिस पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने सचिव को बर्खास्त कर दिया है। वहीं तहसीलदार, पटवारी और मेडिकल आफीसर को नोटिस दी गई है। साथ ही समय पर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

क्या और कहां का है मामला

जनकारी के अनुसार दुर्ग कलेक्टर (Durg Collector Chhattisgarh) को लगातार अधिकारियों तथा कर्मचारियों की शिकायात प्राप्त हो रही थी। ऐसे में दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा (Durg Collector Pushpendra Meena CG) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले भिलाई तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां राजस्व प्रकरणों में राजस्व निरीक्षक और पटवारी प्रतिवेदन लेंबे समय से लंबित मिला। जिस पर तहसीलदार क्षमा यदु को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

वहीं इसी तरह के मामले में गार्गी पूर्व राजस्व निरीक्षक कोहका व वर्तमान राजस्व निरीक्षक डायवर्सन शाखा सत्यनारायण शुक्ला, पटवारी हल्का कोहका शत्रुहन मिश्रा, पटवारी कुरूद राजेश बंजारी को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

सचिव को किया बर्खास्त

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत करेली सचिव श्यामकार्तिक यादव को बर्खास्त कर दिया है। बताया गया है कि ग्राम पंचायत डगनिया में पदस्थापना के समय सचिव श्यामकार्तिक यादव ने सरपंच के हस्ताक्षर स्कैन कर सरपंच के बिना जानकारी के उसकी सील बनवाकर 317200 रूपये निकाल लिए। इस लापरवाही पर श्यामकार्तिक यादव को बर्खास्त किया गया। वही सचिव द्वारा और भी कई अनियमितताएं की कई।

मेडिकल आफीसर को नोटिस

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जहां स्वच्छता सम्बंधित काफी अनियमितताएं पाई गईं। साथ में लैब तथा ओपीडी का भी निरीक्षण किया। पाई गई कमियों को ध्यान मे रखते हुए कलेक्टर ने मेडिकल आफीसर के साथ ही अन्य कई कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

Next Story