राष्ट्रीय

BIG NEWS : कल से इन ACCOUNT में पैसे भेजेगी मोदी सरकार, जानिए कैसे निकाल पाएंगे राशि

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
BIG NEWS : कल से इन ACCOUNT में पैसे भेजेगी मोदी सरकार, जानिए कैसे निकाल पाएंगे राशि
x
CORONAVIRUS के खिलाफ जारी जंग का सबसे बड़ा असर गरीब वर्ग पर पड़ा है सरकार ने इन गरीबों को राहत पहुंचाने की पहल की है जिसकी शुरुआत 3

BIG NEWS : कल से इन ACCOUNT में पैसे भेजेंगे मोदी सरकार, जानिए कैसे निकाल पाएंगे राशि

CORONAVIRUS के खिलाफ जारी जंग का सबसे बड़ा असर गरीब वर्ग पर पड़ा है। सरकार ने इन गरीबों को राहत पहुंचाने की पहल की है, जिसकी शुरुआत 3 अप्रैल से होने जा रहा है। द इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने गुरुवार को सभी बैंकों को आदेश जारी कर दिया कि वे प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) की खाताधारक महिलाओं के खातों में 500 रुपए की राशि Transfer करना शुरू कर दे। सरकार ने CORONAVIRUS और LOCKDOWN के असर से बचाने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा की थी, जिसकी राशि 3 से 9 अप्रैल के बीच खातों में Transfer कर दी जाएगी। अगले तीन माह तक यह राशि खातों में Transfer की जाएगी। जानिए इससे जुड़ी बड़ी बातें -

टाइम टेबल के हिसाब से निकाल सकेंगे राशि

CORONAVIRUS के चलते लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने कहा गया है। बैंक से राशि निकालने के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। दरअसल, बैंकों से एक टाइम टेबल बनाने को कहा गया है, जिसके हिसाब से खाताधारक पैसे निकाल पाएंगे। यह राशि एटीएम जाकर रुपे कार्ड, बैंक मित्र के जरिए भी निकाली जा सकती है। एटीएम से पैसे निकासी पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। बैंक जाकर पैसे निकालने वालों के लिए नीचे दी गई व्यवस्था रहेगी।

1. जिन खाताधारकों का अकाउंट नंबर 0 या 1 पर खत्म होता है, वो 3 अप्रैल को अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा अन्य नंबर के खाताधारकों के लिए इस दिन पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी।

2. जिनकी खाता संख्या 2 और 3 नंबर से खत्म हो रही, वे 4 अप्रैल 2020 को बैंक जाकर पैसे निकाल सकते हैं। 5 और 6 अप्रैल को बैंकों में छुट्टी रहेगी।

3. जिनके खाता नंबर के आखिरी में 4 और 5 नंबर हैं, वे 7 अप्रैल को बैंक जाएं। इसी तरह खाता नंबर के आखिरी में 6 और 7 संख्या वाले 8 अप्रैल 2020 को पैसे निकाल सकेंगे।

4. जिन खाताधारकों का अकाउंट नंबर के आखिरी में 8 और 9 है, वे 9 अप्रैल को राशि निकाल सकेंगे। 9 अप्रैल के बाद कोई भी खाताधारक किसी भी दिन बैंक जाकर राशि निकाल सकता है।

Next Story