राष्ट्रीय

Big News: ₹2000 के नोट को लेकर आई Latest Update, RBI ने दी जानकारी

2000 Rupee Note 2023
x

2000 Rupee Note 2023

2000 Rupee Note 2023: नोटबंदी के बाद आरबीआई ने देश की सबसे बड़ी मुद्रा के रूप में 2000 रुपए का नोट जारी किया।

2000 Rupee Note 2023: नोटबंदी के बाद आरबीआई ने देश की सबसे बड़ी मुद्रा के रूप में 2000 रुपए का नोट जारी किया। पूर्व में चल रही सबसे बड़ी मुद्रा 1000 रुपए की नोट को बंद कर दिया गया। एक बार फिर 2000 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई ने एक बड़ा बयान जारी किया है। वर्तमान समय में देखा जाए तो 2000 रुपए का नोट बहुत कम ही दिखाई देता है। जिसको लेकर आम जनमानस के बीच चर्चा का बाजार गर्म रहता है। लोगों द्वारा सोशल मीडिया में कुछ न कुछ जरूर कहा जाता है। आइए जाने इसके बारे में आरबीआई क्या कहता है।

आरबीआई जारी करता है नोट 2000 rupee note

2000 रुपए के नोट के संबंध में जानने के पूर्व यह जानना आवश्यक है नोट जारी करने का अधिकार किसे है। बता दे कि नोट जारी करने का अधिकार रिजर्व बैंक के पास है। वर्तमान समय में 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 रूपए के नोट चलान में है। इसके पूर्व 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए 500 और 1000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। इसके बाद 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे।

नहीं छप रहे 2000 के नोट 2000 rupee note

आरबीआई ने बताया है कि वर्तमान समय में पिछले 3 वर्षों से 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर 2000 रुपए के नोट बाजार में नहीं के बराबर सर्कुलेट हो रहे हैं। आरबीआई ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के दौरान 2000 रुपए का नोट नहीं छापा गया।

आरबीआई ने यह भी बताया है कि नोटबंदी के बाद 2000 रुपए के नोट को आमजन की सुविधा के लिए छपा गया था। नोटबंदी के बाद हुई नोटों की कमी को समय रहते पूरा करने के लिए यह व्यवस्था अपनाई गई थी।

Next Story