
राष्ट्रीय
UGC NET 2022 Exam Schedule: लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर, यूजीसी नेट एग्जाम का डेट शेड्यूल जारी
Suyash Dubey | रीवा रियासत
27 Jun 2022 9:03 AM IST

x
UGC NET 2022 Exam Schedule: यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों की ऑफिसियल घोषणा कर दी गई है।
UGC NET 2022 Exam Time Table: लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि UGC NET 2022 परीक्षा की तारीखों की ऑफिसियल घोषणा कर दी गई है। इस बार छात्रों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षा डेट्स को मिला दिया गया है। यूजीसी ने आधिकारिक तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा 2022 की तारीखों की घोषणा रविवार 25 जून, 2022 को दी थी। इससे जुडी विस्तृत सूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर घोषित की जाएगी।
UGC NET 2022 Exam Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
- UGC NET Exam 2022 8 जुलाई, 2022 से शुरू होगी। यह परीक्षा 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।
- बता दें कि इस बार यूजीसी ने दिसंबर 2021 और जुलाई की UGC NET 2022 परीक्षा तिथियों को मिला दिया गया है और परीक्षा इस साल 8, 9, 10, 11, 12 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और फिर 12,13,14 अगस्त 2022 से शुरू होगी।
UGC NET 2022 Exam: अन्य जानकारी
- UGC NET 2022 परीक्षा का हॉल टिकट आयोग जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती हैं कि वे एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट्स चेक करते रहें।
- बताते चलें कि यूजीसी नेट परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल लेवल की परीक्षा है। इस परीक्षा में जो छात्रों ने मास्टर डिग्री पूरी कर ली है। वे इसमें बैठ सकते हैं। इससे विभिन्न यूनिवर्सिटी में एडमिशन एवं अन्य कई संस्थानों में रिसर्च ऑफिसर्स के पदों के लिए एलिजिबिल हो सकते हैं।
Next Story




