राष्ट्रीय

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली के लाखो रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! बदल गया 11 एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम टेबल

Danapur Bengaluru Express Train
x
Indian Railways News: रेलवे द्वारा 11 रेलसेवाओं का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

Ahmedabad Railway Station News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न रेलसेवाओं का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन / प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा हैः-

1. गाडी संख्या 20824. अजमेर-पुरी रेलसेवा जो दिनांक 11.0723 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 03:10 बजे आगमन व 03.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 03.00 बजे आगमन व 03.10 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 12990, अजमेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 07.0723 से अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 04.35 बजे आगमन व 04:45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04:20 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 12489, बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 08.07.23 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 04.25 बजे आगमन व 04:45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04:20 बजे आगमन व 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 20484, भगत की कोठी-दादर रेलसेवा जो दिनांक 07.07.23 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 04:25 बजे आगमन व 04.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04:20 बजे आगमन व 0430 बजे प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 22738. हिसार- सिकन्दराबाद रेलसेवा जो दिनांक 07.07.23 से हिसार से प्रस्थान करेगी यह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 07.55 बजे आगमन व 08.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.50 बजे आगमन व 08.00 बजे प्रस्थान करेगी।

6. गाडी संख्या 22916 हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 11.07.23 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 07.55 बजे आगमन व 08.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.50 बजे आगमन व 08.00 बजे प्रस्थान करेगी।

7. गाडी संख्या 17624. श्रीगंगानगर- नान्देड टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 08.07.23 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 07.55 बजे आगमन व 08.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.50 बजे आगमन व 08.00 बजे प्रस्थान करेगी।

8. गाडी संख्या 14707. बीकानेर-दादर रेलसेवा जो दिनांक 06.07.23 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 22:50 बजे आगमन व 23.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.50 बजे आगमन व 23.05 बजे प्रस्थान करेगी।

9. गाडी संख्या 12215. दिल्ली सराय - बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 06.07.23 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.30 बजे आगमन व 00.40 बजे प्रस्थान करेगी।

10. गाडी संख्या 22452. चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 09.07.23 से चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 0035 बजे आगमन व 00.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.30 बजे आगमन व 00.40 बजे प्रस्थान करेगी।

11. गाड़ी संख्या 20944. भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 07.07.23 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय 00:35 बजे आगमन व 00.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.30 बजे आगमन व 00.40 बजे प्रस्थान करेगी।

Next Story