राष्ट्रीय

गेहूं के बढ़े दाम! करोड़ों नागरिको को लगेगा झटका.. क्या बंद होगा फ्री राशन योजना?

satna news
x
Free Ration Scheme 2022: कोरोना के समय से केंद्र सरकार देश के गरीबो को फ्री में राशन दे रही है। सितंबर 2022 में यह योजना समाप्त हो जानी थी।

कोरोना के समय से केंद्र सरकार देश के गरीबो को फ्री में राशन दे रही है। सितंबर 2022 में यह योजना समाप्त हो जानी थी। लेकिन इसे सरकार ने दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया। 2022 दिसंबर का अब आखरी दिन चल रहा है। और इधर गेहूं के दाम बाजार में बढ़ते ही जा रहे हैं। एक तो धीरे-धीरे कर स्टार्ट खत्म हो रहा है। वही गेहूं की बढ़ती महंगाई पर लगाम लाने के लिए आवश्यक है कि बाजार में गेहूं उतारा जाए। संभावना पाई जा रही है तथा लोगों द्वारा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की अब सरकार फ्री राशन बंद करने वाली है।

क्या है सरकार की योजना

केंद्र सरकार के पास अनाज वितरण का स्टॉक सीमित है। यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही है। यहां तक की देश के ज्यादातर उचित मूल्य की दुकानों में गेहूं से ज्यादा चावल भेजा जा रहा है। आए दिन उचित मूल्य की दुकानों में गेहूं को लेकर विवाद भी हो रहा है। इन सभी स्थितियों को देखते हुए लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्री राशन बंद होगा।

वहीं बाजार में गेहूं के दाम बढ़ने से देश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में सरकार का प्रयास है कि बाजार में बढ़ रहे गेहूं के दाम पर नकेल कसे। जानकार बताते हैं कि केंद्र सरकार आने वाले दिनों में इस योजना को आगे बढ़ाने से मना कर सकती है। हालांकि अभी इस संबंध में सरकार द्वारा कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

बढ़ रहे आटे के दाम

गेहूं का दाम बढ़ने की वजह से आटे का दाम उससे और ज्यादा तेजी के साथ बढ़ रहा है। सरकार को चिंता है कि जिन प्रदेशों में ज्यादातर चावल के बजाए गेहूं का उपयोग किया जाता है। वहां के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में सरकार क्या गोदामों में रखे हुए गेहूं को खुले बाजार में लेकर आएगी। इस पर लोगों का संशय बरकरार है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story