राष्ट्रीय

करोडो नागरिको के लिए बड़ी खबर! अब हाईवे से हटेंगे टोल-नाके, नितिन गडकरी ने दिया नया प्लान

Toll Tax News
x

Toll Tax News

Toll Tax News: हाईवे पर सरपट दौड़ रहे वाहन टोल नाके पर जाकर रुक जाते हैं। यह टोल नाके एक निश्चित रकम सड़क पर चलने वाले चार पहिया वाहनों से वसूलते हैं।

हाईवे पर सरपट दौड़ रहे वाहन टोल नाके पर जाकर रुक जाते हैं। यह टोल नाके एक निश्चित रकम सड़क पर चलने वाले चार पहिया वाहनों से वसूलते हैं। समय के अनुसार टोल नाके पर होने वाली वसूली में कई तरह के परिवर्तन हुए हैं। पहले तो लोग नगद या फिर क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान किया करते थे। लेकिन यह प्रक्रिया इतनी धीमी थी अब इसमें फास्ट ट्रेक को जोड़ दिया गया। लेकिन इसमें भी वाहन मालिकों की परेशानी समाप्त नहीं हुई। अब सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने एक नया प्लान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब सड़क से सारे टोल नाके हटा लिए जाएंगे। आइए इस नए प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

क्या है वाहन मालिकों को समस्या

बताया गया है कि फास्टटैग के आ जाने के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी हो रही है। बताया गया है कि कई बार टोल नाकों पर लगे कैमरे फास्ट टैग को रीड नहीं पाते और लंबा जाम लग जाता है। तो वही लोगों का कहना है कि कम दूरी तय करने के बाद भी ज्यादा टोल टैक्स कट जाता है।

क्या कहते हैं सरकार के मंत्री

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि लोगों को हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार कई तरह के परिवर्तन कर चुकी है और करने वाली है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि बहुत जल्दी यानी 1 वर्ष के अंदर देश में टोल बूथ खत्म कर दिए जाएंगे। टोल टैक्स वसूली के लिए जीपीएस सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। जीपीएस इमेज के आधार पर पैसा कटेगा। जो जितनी हाईवे सड़क पर यात्रा करेगा उसे उतने का ही टोल भरना पड़ेगा।

सीधे अकाउंट से कटेंगे पैसे

बताया गया है कि जीपीएस लगा हुआ नंबर प्लेट वाहनों में लगाया जाएगा। यह कंप्यूटराइज प्रणाली होगी सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल वसूल करने की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। बताया गया है कि उक्त जीपीएस सिस्टम नंबर प्लेट वाहन मालिक के अकाउंट से लिंक होगा। जो जितनी यात्रा हाईवे पर करेगा एक निश्चित दर के अनुसार टोल टैक्स अपने आप कटेगा।

Next Story