राष्ट्रीय

Big News: 138 करोड़ जनता को तगड़ा झटका, आटा-चावल-नमक से लेकर तेल तक के लिए हुआ बड़ा ऐलान

Big News: 138 करोड़ जनता को तगड़ा झटका, आटा-चावल-नमक से लेकर तेल तक के लिए हुआ बड़ा ऐलान
x
आटा-चावल-नमक से लेकर तेल तक के लिए हाल ही में बड़ी खबर आई है.

Inflation, Mustard oil, Russia-Ukraine War, Edible oil, Potato, Onion, Tomato, Commodity, Palm oil: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। एक महीने का समय बीतने को है। युद्ध रूकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब तो चर्चा परमाणु युद्ध की हो रही है। अगर परमाणु युद्ध हुआ तो विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा जायेगी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब केवल दो देशों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है तो महांगाई आसमान छू रही है। रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से भारत में कई खाद्य पदार्थों के दाम लोगों को परेशान किये हुए हैं।

खाद्य तेलों के बढ़े दाम

युद्ध का असर यह है कि खाद्य तेलों के दाम बढे़ हुए हैं। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में 23 फरवरी को सूरजमुखी तेल कीमत 151.08 रुपये प्रति किलो थी। वहीं 23 मार्च को सूरजमुखी तेल की कीमत 182.38 रुपये पर पहुंच गई। वहीं जो सोया आयल 148.09 रुपये में मिल रहा था वह अब 162.64 रुपये पर पहुंच गया।


सिर्फ एक माह के अंतराल में विदेशों से आने वाला पाम आयल 151.80 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, मूंगफली तेल में 5.30 और वनस्पति में 9.68 फीसद की वृद्धि हुई है। इन सबके विपरीत इस अवधि में सरसों के तेल में 0.19 फीसद की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

खाद्य पदार्थों में बढ रही महंगाई खाद्य तेल तक सीमित नही है। इसका असर आटा, चावल और गेहूं पर भी पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से नमक 1.21 फीसद महंगा हुआ है। वहीं चालव में 2.04 तथा गेहूं का आट 2.17 प्रतिशत महंगा हुआ है।

Next Story