राष्ट्रीय

BIG News: 25% भाजपा विधायकों का कट सकता है टिकट, बैठक में लिया गया निर्णय

Gujarat Vidhan Sabha Election
x

Gujarat Vidhan Sabha Election 

Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 देश में इस समय गुजरात विधानसभा चुनाव की चर्चा सबसे अधिक हो रही है.

Gujarat Vidhan Sabha Election 2022: देश में इस समय गुजरात विधानसभा चुनाव की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। चुनाव तो हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा के होने हैं। लेकिन देशभर की निगाहें ढाई दशक से गुजरात पर राज कर रही भाजपा पर है। वहीं भाजपा इस बार फूंक फूंक कर हर कदम बढ़ा रही है। चाहे टिकट वितरण का मामला हो या फिर अन्य कुछ। सूत्रों और जानकारों की माने तो इस बार भाजपा गुजरात के करीब 25 प्रतिशत विधायकों का टिकट काट सकती है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा वही 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कोर ग्रुप की हुई बैठक Gujarat Vidhan Sabha Election Date

जानकारी के अनुसार कुछ देर पूर्व दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर और ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुजरात चुनाव को लेकर विशेष चर्चा रही। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण के लिए वर्तमान और नए प्रत्याशियों का चयन करने में लगी हुई है।

कई नेता हुए शामिल Gujarat Vidhan Sabha Election Kab Hai

कोर ग्रुप की बैठक के बाद पार्टी के नेता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। वहां अमित शाह और सट्टा के बीच प्रत्याशियों के विषय पर गहन चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील तथा संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका Gujarat Vidhan Sabha Election In Hindi

इधर गुजरात विधानसभा चुनाव सिर पर है और कांग्रेस से 10 बार विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब वह भाजपा के साथ है। कांग्रेस को मिलाया यह एक बड़ा झटका है वह भी विधानसभा चुनाव के समय। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए काफी नुकसानदेह माना जा रहा है।

हुआ त्रिकोणीय मुकाबला Gujarat Vidhan Sabha Election

भाजपा इस वर्ष हो रहे गुजरात विधानसभा चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाह रही। क्योंकि अभी तक गुजरात में भाजपा का सामना केवल कांग्रेस पार्टी से हुआ करता था। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। जानकारों की मानें तो कई गुजरात की सीटों पर आम आदमी पार्टी विशेष फोकस बनाए हुए हैं। देखना यह है कि भाजपा टिकट वितरण में किन मापदंडों के आधार पर प्रत्याशी का चयन करती है।

Next Story