
किसानों को बड़ी सौगात; दोगुनी होने वाली है पीएम किसान की राशि, 6 हजार की जगह 12 हजार दे सकती है मोदी सरकार

PM Kisan Samman Nidhi
केंद्र की मोदी सरकार देश भर के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात देने वाली है. पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की राशि दोगुनी करने की तैयारी है. अभी तक किसानों को 6 हजार रूपए सालाना दिए जाते थें, जिसे केंद्र सरकार 2 हजार की तीन किस्तों के रूप में किसानों के खातों में डालती थी. अब इसे 12 हजार करने की योजना है.
बिहार के कृषि मंत्री ने किया खुलासा
इस बात का खुलासा बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया है. अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) से मुलाक़ात की थी. बिहार लौटकर उन्होंने इस बात की जानकारी दी.
जल्द ऐलान करेगी मोदी सरकार
अमरेंद्र प्रताप सिंह की मानें तो सरकार ने राशि दोगुनी करने की तैयारियां भी पूरी कर ली है और जल्द ही इस बात का ऐलान पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और केंद्र सरकार हमेशा से ही किसानों के हित में फैंसले लेती आई है. अब किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलेगी.
अब तक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रूपए भेजे गए
अभी तक PM-Kisan Samman Nidhi 9 किस्तें जारी की चुकी है. देश भर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में कुल 19,500 करोड़ रूपए सरकार भेज चुकी है. इसी माह की 9 तारीख को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि भेजी गयी थी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




