राष्ट्रीय

1 दिसंबर 2022 से हुए बड़े बदलाव: ATM से राशि निकासी पर नए नियम से लेकर पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दामों तक, आपका जानना है जरुरी

Aaryan Puneet Dwivedi
1 Dec 2022 5:16 PM IST
1 दिसंबर 2022 से हुए बड़े बदलाव
x

1 दिसंबर 2022 से हुए बड़े बदलाव

1 दिसंबर 2022 से ये हुए बड़े बदलाव: आज साल के अंतिम माह दिसंबर की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव हुए हैं. जो आपका जानना बेहद जरुरी है.

1 दिसंबर 2022 से ये हुए बड़े बदलाव: आज से साल 2022 के अंतिम माह 'दिसंबर' की शुरुआत हो रही है. माह की शुरुआत के साथ ही कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, जो सीधे आम जन पर असर करने जा रहें हैं. दिसंबर माह की पहली तारिख को ATM से कैश निकासी के नियमों में बदलाव, हीरो मोटोकॉर्प के टू-व्हीलर महंगी होने समेत कई बदलाव हुए हुए हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में...

1. PNB ATM से कैश निकासी नियमों में बदलाव

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद जरुरी है. बैंक ने ATM से कैश निकासी नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके तहत अब अगर आप PNB के ATM से राशि निकालना चाह रहें हैं तो आपके पास बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल अपने समीप ही रखना होगा. क्योंकि जब आप कैश विड्रावल करने PNB ATM जाएंगे तो कैश निकालने के पहले बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजेगा, जिसे आपको स्क्रीन पर एंटर करना होगा. OTP की पुष्टि होने के बाद ही PNB के ATM से आप राशि आहरित कर सकेंगे. यह नियम आज 1 दिसंबर 2022 से पूरे देश में लागू हो गया है.

2. महंगी हो गई हीरो की बाइक

आज 1 दिसंबर 2022 से देश की सर्वाधिक लोकप्रिय टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (HERO MOTOCORP) की बाइक एवं स्कूटर के दामों में इजाफा कर दिया है. यानि आज से अगर आप हीरो की कोई भी टू-व्हीलर खरीदने जा रहें हैं तो आपको 1500 रुपए तक अधिक देना पड़ेगा. सभी गाड़ियों और मॉडल्स के दामों में अलग-अलग इजाफा किया गया है.

इसके पहले हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर माह में भी गाड़ियों के दाम बढ़ाए थें. सितंबर माह में कम्पनी ने सभी गाड़ियों के दामों में एक हजार से लेकर तीन हजार रुपए तक इजाफा किया था.

3. हफ्ते में 5 दिन खुलेगा राष्ट्रपति भवन

अब राष्ट्रपति भवन हफ्ते में 5 दिन आम लोगों के लिए खुला करेगा. आम लोग बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को राष्ट्रपति घूमने आ सकते है. लोगों के लिए हर दिन पांच समय तय किए गए हैं, जिन पर लोग राष्ट्रपति भवन का दौरा कर सकते हैं. ये समय 10 बजे से 11 बजे, 11 बजे से 12 बजे, 12 बजे से दोपहर 1 बजे और 2 बजे से 3 बजे का समय रहेगा.

राष्ट्रपति भवन के अलावा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर भी अब आम लोगों के लिए 6 दिन (मंगलवार से रविवार) खुलेगा. प्रत्येक शनिवार को लोग सुबह 8 बजे से 9 बजे तक राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी देख सकते हैं.

लोग http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour पर अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

4. दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की एडमिशन प्रोसेस शुरू

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में 1 दिसंबर से नर्सरी और पहली क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2023- 24 की सीटों के लिए शिक्षा निदेशालय ने कार्यक्रम जारी किया है. दिल्ली में एक दिसंबर से आवेदन फॉर्म उपलब्ध होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है और चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची 20 जनवरी को जारी की जाएगी. वहीं, दूसरी लिस्ट 6 फरवरी को जारी की जाएगी. वहीं, एडमिशन की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 तक चलेगी.

5. IPPB ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ट्रांजैक्शन चार्जेज को रिवाइज किया

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) ट्रांजैक्शन चार्जेज को रिवाइज किया है. इसके तहत ग्राहकों को 1 से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर चार्ज देना होगा. इसमें पोस्ट ऑफिस से आधार के जरिए पैसा निकालने, जमा करने या मिनी स्टेटमेंट लेना शामिल है.

IPPB की सर्कुलर के मुताबिक, एक महीने में नॉन-IPPB नेटवर्क (जारीकर्ता-लेनदेन) पर 1 ट्रांजैक्शन (AePS कैश डिपॉजिट, विड्रॉल और मिनी स्टेटमेंट) फ्री है. इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए और GST देना होगा. इसमें आधार के जरिए कैश निकालना, जमा करना या मिनी स्टेटमेंट शामिल है. AePS मिनी स्टेटमेंट के लिए मुफ्त सीमा से ज्यादा होने पर प्रति ट्रांजैक्शन 5 रुपए और GST चार्ज लगाया जाएगा.

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं

देश में तेल के दाम पिछले करीब 6 महीने से स्थिर हैं. हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं.

गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई कटौती नहीं की गई है. घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 1053 रुपए, कोलकाता में 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए में मिल रहा है. वहीं लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story