राष्ट्रीय

झारखंड में बड़ा बस हादसा, रांची जा रही बस पुल से गिरी, 7 लोगो की मौत, कई यात्री गंभीर

झारखंड में बड़ा बस हादसा, रांची जा रही बस पुल से गिरी, 7 लोगो की मौत, कई यात्री गंभीर
x
Jharkhand Hazaribagh Bus Accident News: यात्री भरकर रांची जा रही बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

Jharkhand Hazaribagh Bus Accident News: यात्री भरकर रांची जा रही बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस पुल में अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

रांची जा रही थी बस

यह भीषण हादसा हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के सिवाने नदी पुल के पास हुआ है। जानकारी के तहत बस में 60 यात्री सवार थे. बस गिरिडीह से रांची जा रही थी। इस हादसे में कई लोग घायल है और हादसे में लोगो को बचाने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

सीएम ने जताया शोक

बस हादसे को लेकर झांरखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है। उन्होने ट्रवीट करके टाटीझरिया पुल हादसे को लेकर लिखा है कि दिवंगत आत्माओं के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किए है। उन्होने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story