राष्ट्रीय

Ration Card को लेकर बड़ा ऐलान, लम्बे समय से नहीं किया राशन कार्ड का उपयोग तो होने वाला है कुछ ऐसा

Ration Card
x

Ration Card 

राशन कार्ड (Ration Card) को लेकर नया नियम बना दिया गया है. जिसे आपको जानना जरूरी है.

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: राशन कार्ड (Ration Card) सूची की, राज्य सरकार समय-समय पर जांच करती रहती है। जांच-पड़ताल करते समय राशन कार्ड सही नहीं पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया जाता है। अगर आपने अपने राशन कार्ड का उपयोग लंबे समय तक नहीं किया तो आपका राशन कार्ड भी रद्द हो सकता है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में सरकार परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर कम दामों में राशन उपलब्ध कराती है। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता करना है।

नया नियम

नए नियम के अनुसार यदि कोई राशन कार्ड होल्डर 6 महीने से राशन नहीं लेता है, तो नए नियम के अनुसार यह साबित होता है कि उसे राशन से मिल रहे खाद्यान्न की आवश्यकता नहीं है या फिर वह राशन लेने के लिए योग्य नहीं है। ऐसे में 6 महीने तक राशन नहीं लेने वाले शख्स का राशन कार्ड रद्द कर दिया जाता है। राजधानी दिल्ली,झारखंड, बिहार में भी राशन कार्ड को लेकर ऐसे नियम लागू है।

राशन विभाग के अनुसार

राशन विभाग के नए नियम के अनुसार, अगर आपने राशन कार्ड का उपयोग लंबे समय तक नहीं किया तो आपका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है। पहले, आपने किस महीने में कितना राशन लिया और आपके परिवार में कुल कितने सदस्य हैं ऐसी सभी जानकारियां राशन कार्ड में उपस्थित होती थी। पीडीएस पर आपको खाद्यान्न तभी उपलब्ध होता है जब आप के नाम पर राशन कार्ड हो।

राशन कार्ड रद्द होने पर ऐसे करें एक्टिव

अगर आपका राशन कार्ड किसी कारण से रद्द हो जाता है। तो आप अपने राज्य या पूरे भारत में किसी भी AePDS राशन कार्ड पोर्टल पर जाकर इसे एक्टिव करा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले राज्य या सेंट्रल AePDS पोर्टल पर जाएं। अब राशन कार्ड सुधार विकल्प को खोजें और उस पर क्लिक करें। उसके बाद राशन कार्ड सुधार पेज पर जाएं और अपना राशन नंबर खोजने के लिए फार्म भरें। अब आपके राशन कार्ड की जानकारी में कोई गलती हुई हो तो उसे सुधारें। सुधार करने के बाद, स्थानीय पीडीएस कार्यालय में जाएं और पुनर्विचार आवेदन जमा कराएं। अगर आपका राशन कार्ड एक्टिव करने का आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो आपके रद्द हुए राशन कार्ड को फिर से एक्टिव कर दिया जाता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story