राष्ट्रीय

IAS Transfer List 2023: फिर बड़ा फेरबदल, आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक अधिकारी-IFS के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, फटाफट से जानें आपके यहां कौन आया?

Sanjay Patel
11 March 2023 6:56 AM GMT
IAS Transfer List 2023: फिर बड़ा फेरबदल, आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक अधिकारी-IFS के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, फटाफट से जानें आपके यहां कौन आया?
x
IAS Transfer 2023: राज्य में तबादलों का दौर अनवरत जारी है। बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस सहित आईएफएस राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

IAS Transfer 2023: राज्य में तबादलों का दौर अनवरत जारी है। यहां पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। इस दौरान बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस सहित आईएफएस राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नवीन स्थल पर आमद देकर तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जारी की गई सूची के अनुसार 8 आईएएस अधिकारी सहित एक भारतीय वन सेवा अधिकारी के साथ ही एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

तबादला सूची में इनके नाम शामिल

तबादला सूची में जिन अधिकारियों के नाम शामिल हैं उनमें आईएएस संजीव कौशल को मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता विभाग एवं योजना समन्वयक के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

आईएएस वी उमाशंकर को मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार के प्रमुख सचिव नागरिक संसाधन सूचना विभाग, सीएम विंडो के प्रभारी प्रशासनिक सचिव, हरियाणा सरकार के प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग बनाया गया है।

आईएएस विनीत गर्ग को अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, पर्यावरण वन एवं वन्य विकास पदस्थ किया गया है।

आईएएस राजीव रंजन को प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय विभाग, प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार मत्स्य विभाग, प्रबंध निदेशक, हरियाणा खनिज लिमिटेड, नई दिल्ली नियुक्त किया गया है।

आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव, महानिदेशक सूचना और जनसंपर्क भाषा और संस्कृति हरियाणा और सरकार के सचिव हरियाणा सूचना और जनसंपर्क भाषा और संस्कृति विभाग, परियोजना निदेशक मुख्यमंत्री गुड गवर्नमेंट एसोसिएट प्रोग्राम, सरकार के सचिव हरियाणा शिकायत विभाग पद पर पदस्थ किया गया है।

आईएएस अनुराग अग्रवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा और प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार, चुनाव विभाग, प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार, सूचना और जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति विभाग, प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार, विदेश निगम विभाग नियुक्त किया गया है।

आईएएस विजेंद्र कुमार को प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड, प्रमुख सचिव, हरियाणा सरकार, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।








Next Story