राष्ट्रीय

चुनाव के ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RAS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

चुनाव के ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RAS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
x
RAS Transfer 2023:

RAS Transfer 2023: चुनाव नजदीक है और राज्य सरकार व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर रही है। 20 अगस्त रविवार को जारी किए गए आदेश में 27 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अधिकारी जिनका तबादला किया गया है वह तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित स्थल में अपनी ज्वाइनिंग देते हुए कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेजें।

क्या है तबादले की स्थिति

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के पहले राजस्थान में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है रविवार देर रात 27 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर की संख्या 6 है। वही तेरा उपखंड अधिकारी बदल दिए गए हैं। बताया गया है कि 11 रिक्त पदों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

तीसरी बार बदले गए राजस्थान विश्वविद्यालय रजिस्टर

20 जुलाई को पहली बार राजस्थान विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार रही नीलिमा तक्षक का तबादला कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय जयपुर के पद पर किया गया। इसके बाद निरमा तक्षक की जगह पर आरएएस मानसिंह मीणा को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया लेकिन इन्होंने ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद आरएएस मूलचंद्र को रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय बनाया गया। लेकिन उन्होंने भी ज्वाइन नहीं किया। अब तीसरी बार आरएएस कालूराम को रजिस्ट्रार राजस्थान बनाया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

सूची में जारी की गई तबादला सूची में आरएएस मूलचंद को अतिरिक्त निदेशक, लोकसेवाएं जयपुर बनाया गया है। वही आरएएस कालूराम को रजिस्ट्रार राविवि, जयपुर, आरएएस, आरएएस डॉ. बजरंग सिंह को एडीएम ब्यावर, आरएएस धीरेन्द्र सिंह को एडीएम अनूपगढ़, आरएएस जितेन्द्र कुमार पांडे को एडीएम बाली, आरएएस ओमप्रकाश सहारण को एडीएम खैरथल-तिजारा, आरएएस भावना शर्मा प्रथम को एडीएम लालसोट, आरएएस ज्योति मीणा को उपनिदेशक संपदा विभाग जीएडी जयपुर, आरएएस अशोक कुमार त्यागी को एडीएम मालपुरा, आरएएस सुशीला वर्मा को आयुक्त नगर परिषद, आरएएस प्रियंका बिश्नोई उपायुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण जोधपुर, आरएएस विनीत कुमार सुखाड़िया को उपखंड अधिकारी आसपुर डूंगरपुर, आरएएस हरि सिंह शेखावत को उपखंड अधिकारी सरदारशहर चूरू, आरएएस अरूण कुमार जैन उपखंड अधिकारी एवं उपपरियोजना अधिकारी सहरिया विकास परियोजना किशनगंज बारां, आरएएस विनीता स्वामी उपखंड अधिकारी माधोराजपुरा जयपुर ग्रामीण, आरएएस बिजेन्द्र सिंह उपखंड अधिकारी पदमपुर श्रीगंगानगर, आरएएस सुशीला मीणा उपखंड अधिकारी नदबई भरतपुर, आरएएस अमिता मान उपखंड अधिकारी मूंडवा नागौर, आरएएस नरेन्द्र कुमार जैन-प्रथम उपायुक्त एवं विशेषाधिकारी,दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर जयपुर तथा आरएएस गोपालराम बंजारा उपखंड अधिकारी भीण्डर उदयपुर बनाया गया है।


Next Story