राष्ट्रीय

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इस IAS के साथ 4 HCS अधिकारियों का हुआ Transfer

Transfer 2023
x

Transfer 2023

Transfer 2023: सरकार ने अधिकारियों को नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है.

Haryana Government Transfer 2023: हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। जारी की गई ट्रांसफर की लिस्ट में आईएएस अशोक खेमका के साथ ही 4 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन्हें जवाबदारी सौंपी गई है। सरकार ने विश्वास जताते हुए कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण कार्य का जिम्मा दिया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों से समय रहते अपना पदभार ग्रहण करने के लिए कहा है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

वही एचसीएस अधिकारियों में रादौर के उप मंडल अधिकारी को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अमित कुमार को रादौर का उप मंडल अधिकारी बनाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एचएसवीपी कैथल और एचएसवीपी कुरुक्षेत्र संपादक शिकारी मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

वहीं बताया गया है कि रेवड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को कलायत का उप मंडल अधिकारी बनाया गया है।

जारी की गई इस पदस्थापना सूची में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह समय रहते अपने कार्यस्थल में ज्वाइन करें। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।



Next Story