
Bhutan ने PM Modi को दिया सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, प्रधानमंत्री के सम्मान की बताई यह वजह

Bhutan Highest Civilian Honour PM Modi News: एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का नाम जुड़ गया है और पड़ेसी देश भूटान (Bhutan) ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से पीएम मोदी (PM Modi) को सम्मानित किया है। इसकी जानकारी स्वयं भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने दी है।
दोनों देशों के दोस्ती और सहयोग के लिए सम्मान
पीएमओ भूटान (PMO Bhutan) की ओर से ट्वीट में कहा गया है कि 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ सालों में बिना शर्त दोस्ती निभाई है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान काफी मदद की है।
दरअसल 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहला विदेश दौरा भूटान का ही किया था और यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। भारत और भूटान के बीच पिछले कई वर्षो से संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।
मोदी को बताया आघ्यात्मिक इंसान
भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है कि देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने के फैसले से हम काफी खुश हैं। पीएम मोदी को एक आध्यात्मिक इंसान के तौर पर देखा है. आप इस सम्मान के हकदार हैं. भूटान के लोगों की ओर से बधाई।
इन देशों ने पीएम का किया सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इससे पहले सऊदी अरब, अफगानिस्तान, फलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, रूस और मालदीव ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया था।




