राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra 2.0: फिर से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, इस बार रुट पूर्व से पश्चिम होगा

Bharat Jodo Yatra 2.0: फिर से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, इस बार रुट पूर्व से पश्चिम होगा
x
Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकलने वाले हैं

भारत जोड़ो यात्रा 2.0: कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यानी दक्षिण से उत्तर तक पद यात्रा करने के बाद अब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा 2 (Bharat Jodo Yatra 2.0) शुरू करने वाले हैं. इस बार राहुल अपने कारवां के साथ पूर्व से पश्चिम का सफर तय करेंगे। यानी भारत जोड़ो यात्रा अब अरुणाचल से होते हुए गुजरात तक जाएगी। इस बीच उन शहरों को कवर किया जाएगा जो पिछली यात्रा में छूट गए थे.

काँग्रेस अधिवेशन के अंतिम दिन जयराम रमेश ने कहा है कि- पार्टी अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया था. इस दौरान उन्होंने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए जम्मू-कश्मीर के लालचौक में तिरंगा फहराया था. और इसी के साथ अपनी यात्रा का समापन किया था. इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत से लेकर उत्तरी भारत तक करीब 35,70 किमी का सफर तय किया था. 150 दिनों तक चली यह यात्रा 19 जनवरी को समाप्त हुई थी.

भारत जोड़ो यात्रा 2.0

दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद अब राहुल गांधी Bharat Jodo Yatra 2.0 शुरू करने का विचार का रहे हैं. इस बार नार्थ ईस्ट से लेकर वेस्ट इंडिया को कवर किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश से यात्रा शुरू होकर, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, से होते हुए महाराष्ट्र और फिर गुजरात तक जाएगी।

हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कब से शुरू होगा। फ़िलहाल कांग्रेस इस साल MP, CG, राजस्थान के विधानसभा में फोकस कर रही है. हो सकता है कि इन चुनाव के बाद भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू हो

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story