राष्ट्रीय

Bhai Bahan Shadi: यहां बहन अपने ही भाई को बनाती है दूल्हा, परिवार के सामने ही लेते हैं 7 फेरे, अनोखी परंपरा के बारे में सुनकर उड़ जाएंगे होश

Bhai Bahan Shadi
x

Bhai Bahan Shadi

Sister makes her own brother Groom: इस समय शादी विवाह धूमधाम से हो रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अरेंज मैरिज मे कई तरह की प्रथाएं प्रचलन में है जो कभी-कभी आम लोगों को हैरान कर देती हैं।

Bhai Bahan Shadi: इस समय शादी विवाह धूमधाम से हो रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अरेंज मैरिज मे कई तरह की प्रथाएं प्रचलन में है जो कभी-कभी आम लोगों को हैरान कर देती हैं। वैसे तो हमारे सनातन धर्म में सम गोत्री विवाह करना पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन देश के कई हिस्सों में तो भाई का बहन के साथ विवाह करवाया जाता है। कई जगह तो एक लड़की का विवाह कई लड़कों के साथ करवाया जाता है। यह परंपरा आदिवासी इलाकों में अभी भी प्रचलन में है। आइए जाने कहां कैसे शादी होती है।

भाई की बहन से होती है शादी

मध्य प्रदेश से अलग हुआ छत्तीसगढ़ प्रांत आदिवासी बाहुल्य प्रांत है। यहां भाई बहन की आपस में शादी होती है। यह बात अलग है कि भाई-बहन सगे नहीं होते हैं मामा बुआ मौसी के लड़के लड़कियों के साथ जो रिश्ते में भाई बहन होते हैं उनका विवाह करवाया जाता है। यहां सामाजिक प्रतिबंध इतना मजबूत है कि जो भी शादी से मना करता है उसे जुर्माना देना पड़ता है।

एक लड़की के कई पति

भारत के मेघालय राज्य में एक अजीबोगरीब परंपरा है। यहां एक महिला एक से ज्यादा पुरुषों के साथ शादी कर सकती है। यहां की महिलाएं एक से ज्यादा शादी कर कई पुरुषों के साथ रह सकती हैं। इस समय अब लोग इस प्रथा को बंद करने की मांग करने लगे हैं। लेकिन समाज के ठेकेदार अभी भी इसे संचालित रखने की ओर अपना दबाव बना रहे हैं।

दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मामा और भांजी की शादी कराई जाती है। कहते हैं बहन मायके में अपना हक न मांगे इसलिए मामा भांजे की शादी करवा दी जाती है। यह प्रथा काफी पुरानी है। लेकिन कई जगह आज भी इसका पालन किया जा रहा है।

Next Story