राष्ट्रीय

भगवंत मान: जो कभी लिखता था चुटकुले और कविताएं अब पंजाब का भविष्य लिखेगा

भगवंत मान: जो कभी लिखता था चुटकुले और कविताएं अब पंजाब का भविष्य लिखेगा
x
Bhagwant Mann: भगवंत मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडी शो में लोगों का मनोरंजन करते थे

Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है. पंजाब के नए मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान होंगे, AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की उम्मीदों में खरे उतरे भगवंत मान अब पंजाब का भविष्य लिखेंगे यह वही भगवंत मान है जो पहले कभी चुटकुले और कविताएं लिख लोगों का मनोरंजन करते थे.


भगवंत मान ने यह निर्णय लिया है कि पंजाब सीएम पद की शपथ वो पंजाब के राजभवन में नहीं बल्कि क्रन्तिकारी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में लेंगे। 48 साल के भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और 45000 वोटों से जीत हासिल की. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 91 सीटों में बहुमत हासिल किया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बड़े-बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में पछाड़ कर रख दिया।

भगवंत मान की सफलता की कहानी


  • भगवंत मान अब पंजाब के होने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो शुक्रवार को पंजाब के सीएम बन जाएंगे। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 में पंजाब के सतोज गांव में हुआ था. भगवंत के पिता मोहिंदर सिंह और माता हरपाल कौर हैं. भगवंत मान ने सिर्फ ग्रैजुएशन तक पढाई की है। उन्होंने शहीद उधम सिंह गोवेर्मेंट कॉलेज सुनाम से डिग्री हासिल की है।

कॉलेज के दिनों से कॉमेडी करने लगे थे

  • भगवंत मान एक बहुत उम्दा कलाकार हैं. उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से कॉमेडी शुरू कर दी थी. जहां उन्हें 2 गोल्ड मेडल मिले थे। वो हमेशा देश की राजनीती पर व्यंग और चुटकुले लिखते थे और अभी भी लिखते हैं. भगवंत मान को कॉमेडी की दुनिया में जुगनू कहा जाता है।
  • कॉलेज से पढाई पूरी करने के बाद मान को ETC पंजाबी में कॉमेडी शो मिल गया जिसका नाम था जुगनू मस्त-मस्त, इसके बाद नो लाइफ विथ वाईफ नाम के डेली सोप शो में भी उन्होंने अपनी कॉमेडी एक्टिंग स्किल्स से पंजाब की जनता को खूब हंसाया।
  • साल 2008 में भगवंत मान ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज (Bhagwant Mann the Great Indian Laughter Challenge) में भाग लिया और यहां से उन्हें पूरा भारत पहचानने लगा. मान को फिल्म " Main Maa Punjab Dee" के लिए राष्ट्रीय सम्मान भी मिला था. भगवंत ने इसके बाद जुगनू हाज़िर है शो को भी होस्ट किया था.

राजनीती में कैसे आये भगवंत मान


  • 2011 की शुरुआत में, मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में (People's Party of Punjab) शामिल हो गए, 2012 में उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ा लेकिन हार गए
  • मार्च 2014 में, मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 211,721 मतों से जीत हासिल की। वह आप पंजाब के संयोजक भी थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल द्वारा ड्रग माफिया मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगने के बाद इस्तीफा दे दिया।
  • 2017 में, उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जलालाबाद में चुनाव लड़ा। वह बादल से 18,500 मतों से चुनाव हार गए।
  • 2019 में, बरनाला में एक पार्टी रैली के दौरान, मान ने घोषणा की कि उन्होंने शराब की निंदा की थी और शराब पीने के लिए आलोचना के बाद इसे फिर कभी नहीं छूने की कसम खाई थी।
  • मई 2019 में, वह 2019 के भारतीय आम चुनाव में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से 17 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए। उन्होंने संसद में अपना दूसरा कार्यकाल 111,111 मतों के अंतर से जीता। वह संसद के निचले सदन (लोकसभा) में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं।

जो पंजाबी मुंडा कभी कविताएं और चुटकुले लिखता था अब वह पंजाब का भविष्य लिखेगा। किसी को भरोसा नहीं था कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जीतेगी और इतने प्रचंड बहुमत से जीतेगी

Next Story