राष्ट्रीय

GOOD NEWS! सम्मान निधि देने से पहले किसानों को मिली मुआवजे की सौगात, सरकार ने की घोषणा

PM Kisan
x

PM Kisan

देश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

देश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके पहले किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी गई है। कर्नाटक सरकार अपने यहां के किसानों को फसल नुकसान होने का मुआवजा देने जा रही है। कर्नाटक के कई स्थानों में कीटों के प्रभाव की वजह से तुअर की फसल खराब हो गई। आपकी प्रयास के बाद भी किसान और कृषि विभाग का अमला कीटों के प्रभाव को नियंत्रित नहीं कर सका। किसानों को हुए नुकसान में सरकार सहयोग करते हुए मुआवजे की घोषणा की है।

जारी हुए 223 करोड़ रुपए

ज्ञात हो कि कर्नाटक के कई हिस्सों में कीटों का प्रभाव होने से तुअर की फसल खराब हो गई थी। किसानों को भारी नुकसान हुआ। कर्नाटक सरकार ने किसानों को राहत देने का भरोसा दिया था। जानकारी के अनुसार बीदर, कुलबुर्गी और यादगिरी क्षेत्र में कीटों के प्रभाव के वजह से तुअर की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई।

ऐसे में सरकार की तरफ से किसानों को राहत पहुंचाने 223 करोड़ों रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विभागों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक बताया गया है कि लगभग 2.2278 लाख हेक्टेयर फसल कीटों के हमले से प्रभावित हुई है।

कितना मिलेगा मुआवजा

जानकारी के अनुसार कर्नाटक सरकार सीएम हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है कि किसानों को हाल में सहयोग दिया जाएगा। सरकार की ओर से बताया गया है कि 10 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही बताया गया है कि एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर फसल का मुआवजा मिलेगा।

Next Story