राष्ट्रीय

मात्र 10 महीने में बन गई कलेक्टर, जानिए कैसे?

IAS Officer Aishwarya Sheoran
x

IAS Officer Aishwarya Sheoran

ऐश्वर्या श्योराण (IAS Aishwarya Sheoran Success Story) ने अपनी मेहनत से IAS को पहली बार में ही पास कर लिया।

प्रतिभा धन की मोहताज नहीं होती। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए धन की नही केवल और केवल संघर्ष की आवश्यकता होती है। इस संघर्ष नामक शब्द को उपयोग में लाने के बाद इंसान बड़ी से बड़ी सफलता अर्जित कर सकता है। हमारे देश में एक नहीं कई ऐसे उदाहरण हर क्षण दोहराए जा रहे हैं। यह किसी एक के साथ नहीं होता अपितु निरंतर कोई न कोई संघर्षशील इंसान सफलता का परचम लहराता है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण (IAS Aishwarya Sheoran Success Story) की। जिन्होंने मॉडलिंग में अच्छा नाम कमाने के बाद अब यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी हैं।

ऐश्वर्या का ऐसा रहा शैक्षणिक स्तर

जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या श्योराण (Aishwarya Sheoran) मूल रूप से राजस्थान के चूरू की रहने वाली हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। ऐश्वर्या की 12वीं तक की पढ़ाई चाणक्यपुरी के संस्कृत स्कूल में हुई। 12वीं में ऐश्वर्या ने 97.5 अंक अर्जित कर टॉप किया। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली को चुना।

माता पिता का मिला प्रोत्साहन

हर कामयाब इंसान के पीछे किसी न किसी का हाथ अवश्य होता है। इसमें कोई रिश्तेदार उसके माता-पिता भी हो सकते हैं। ऐश्वर्या के साथ उसके माता-पिता का हाथ था। ऐश्वर्या के पिता अजय श्योराण भारतीय सेना में कर्नल पद पर है। वही माता सुमन श्योराण ग्रहणी है।

ऐश्वर्या स्वयं बताती हैं की उनका मॉडलिंग में जाने का कोई विचार नहीं था। लेकिन उन्होंने अपनी माता का सपना पूरा करने के लिए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और खूब नाम कमाया। लेकिन इस बीच उनकी अपनी भावना भी मन ही मन हिलोर मार रही थी। जिसे पूरा करने का मन बनया और जुट गई। उनका मन था कि वह प्रशासनिक सेवा में जाएं।

10 माह की कठिन तपस्या

यानी 10 माह तक का कठिन परिश्रम और फिर सफलता का नया प्रभात आज चारों ओर प्रेरणा का प्रकाश चारों ओर फेला रहा है। प्रयास के बल पर उन्होंने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में प्रारंभिक फिर फाइनल यूपीएससी परीक्षा में अर्जित कर ली। उनका ऑल इंडिया में 93वीं रैंक थी।

Next Story