
India's Squad for T20 World Cup 2022: BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया, कार्तिक को मौका, देखें प्लेयर्स की लिस्ट

India's Squad for ICC T20 World Cup 2022: अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहे टी-20 विश्वकप के लिए BCCI ने टीम इंडिया के प्लेयर्स की घोषणा कर दी है. कोई भी चौकाने वाला फैंसला नहीं लिया गया है. जैसी उम्मीद थी वैसा ही स्क्वाड रखा गया है, विश्वकप खेलने जाने वाली टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को रखा गया है. साथ ही ख़ुशी की बात है की जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल वर्ल्ड कप खेलने जा रहें हैं, उनकी टीम में वापसी हो गई है.
India's Squad for T20 World Cup 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.
🚨 NEWS: India's squad for ICC Men's T20 World Cup 2022.
— BCCI (@BCCI) September 12, 2022
Rohit Sharma (C), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (WK), Dinesh Karthik (WK), Hardik Pandya, R. Ashwin, Y Chahal, Axar Patel, Jasprit Bumrah, B Kumar, Harshal Patel, Arshdeep Singh
जडेजा चोट के चलते बाहर, अक्षर की खुली किस्मत
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी. हाल ही में उनके घुटने की सर्जरी हुई, जिसके चलते वह क्रिकेट से अब अगले कुछ हफ्ते के लिए दूर रहेंगे. यही कारण रहा कि रवींद्र जडेजा टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, वह भी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और लंबे शॉट्स खेल सकते हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




