राष्ट्रीय

Barvi Dam Water Level को लेकर UPDATE, चेक करें कितना भर गया है डैम

Barvi Dam Water Level को लेकर UPDATE, चेक करें कितना भर गया है डैम
x
Barvi Dam Badlapur News: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। भीषण बारिश को लेकर मुंबई समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Barvi Dam Water Level, Door Opening Alert News Update Today 28 July: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। भीषण बारिश को लेकर मुंबई समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, बदलापुर और अंबरनाथ शहरों को पानी देने वाला बारवी बांध में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे यहां के लोगो के दिल की धड़कने भी बढ़ती जा रही है।

Barvi Dam Water Level Latest Update:

Barvi dam updates

Date: 28/07/2023

At 8.00pm

Overflow Dam level 72.60m

Current Dam level 71.80m

Dam storage 314.27 mcm


Barvi Dam updates at 12:00 pm

Overflow Dam level - 72.60 m

Current Dam level - 71.55 m

Dam storage - 307.53 mcm

Percentage of water - 90.32



बता दें की बारवी बांध के जलग्रहण क्षेत्रों के लिए MIDC के अधिकारियों ने बुधवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार बारवी डैम का जल स्तर शुक्रवार सुबह सात बजे तक 71.40 मीटर तक पहुंच गया है। बता दें यह खतरे के निशान से ज्यादा दूर नहीं है। सबसे अधिकारियों का कहना है की अगर यदि यह 72.60 मीटर तक पहुंच गया, तो अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए बांध के 11 गेट आटोमेटिक रूप से खुल जाएंगे। और यहां आस पास का इलाका पानी में समा जायेगा। इससे भारी संख्या में लोग प्रभावित होंगे।

एमआईडीसी के कार्यकारी अभियंता बारवी बांध अनुभाग ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को जानकारी दी की मौजूदा बारिश की स्थिति को देखते हुए, यह अनुमान लगाया गया है कि जल स्तर बढ़ेगा और गेट कभी भी खुल सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार बारवी बांध से पानी छूटा तो यह अंबरनाथ में उल्हास नदी में प्रवेश करने से पहले कई गांवों से होकर गुजरेगा। जिससे यहां पर रहने वाले हजारो लोगो को बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।

Next Story