राष्ट्रीय

Bank Holidays List July 2022: जुलाई में 14 दिन रहेगा बैंक हॉलिडे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays List July 2022: जुलाई में 14 दिन रहेगा बैंक हॉलिडे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
x
जुलाई बैंक हॉलिडे लिस्ट: जुलाई महीने में तो बैंक कर्मचारियों की मौज है. 31 दिन के महीने में 14 दिन छुट्टियां हैं

Bank Holidays List July 2022: जुलाई का महीना शुरू होने वाला है, अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है तो आप वर्किंग डेज से ज़्यादा बैंकों में होने वाली छुट्टियों का पता कर लीजिये क्योंकि जुलाई में 31 दिनों में से 14 दिन सिर्फ छुट्टियां हैं. हालांकि इन 14 दिन के बैंक हॉलीडे देश के सभी बैंकों में नहीं लागू होंगी।

5 रविवार और 2 शनिवार

जुलाई के महीने में बैंककर्मियों की बल्ले-बल्ले इस लिए है क्योंकि जुलाई 2022 में 5 रविवार और 2 शनिवार पद रहे हैं. दो शनिवार का मतलब पहला और चौथा शनिवार। वहीं 9 जुलाई को बकरीद है तो पूरे देशभर के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। रविवार, शनिवार और बकरीद को मिलकर ही 7 बैंक हॉलिडे हो गए.

जुलाई 2022 में बैंकों की छुट्टी लिस्ट

Bank Holiday List In July 2022: 1 जुलाई कांग रथयात्रा के दिन भुवनेश्वर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी होगी, 3 जुलाई रविवार, 7 जुलाई खर्ची पूजा के दिन अगरतला में छुट्टी, 9 जुलाई के दिन बकरीद और दूसरा शनिवार, 11 जुलाई ईद-उल-अजा के दिन जम्मू-कश्मीर में छुट्टी, 13 जुलाई भानु जयंती के दिन गंगटोक में छुट्टी, 14 जुलाई के दिन बेन डीएनखालाम के दिन शिलाँग में छुट्टी, 16 जुलाई के दिन देहरादून में हरेला की छुट्टी, 17 जुलाई रविवार, 23 जुलाई चौथा शनिवार, 26 जुलाई रविवार, 26 जुलाई केर पूजा के चलते अगरतला में बैंक की छुट्टी और 31 जुलाई के दिन रविवार।

अलग-अलग राज्यों में लोकल तीज त्योहारों के हिसाब से छुट्टियां हैं. वैसे सामान्य छुट्टियों को गिना जाए तो जुलाई में 5 रविवार और 2 शनिवार के साथ बकरीद को मिलकर सिर्फ 7 छुट्टियां हैं क्योंकि बकरीद 9 जुलाई को है और इसी दिन सेकेंड सेटरडे भी है. मतलब एक छुट्टी वेस्ट हो गई।

Next Story