राष्ट्रीय

Bank Holidays December List 2022: RBI ने जारी की गाइडलाइन, दिसंबर में 13 दिन बैंको में लटकेगा ताला, अवकाश लिस्ट जारी

Bank Holidays List March 2023
x
Bank Holidays December: दिसंबर वर्ष का आखरी महीना कहलाता है.

Bank Holidays December: दिसंबर वर्ष का आखरी महीना कहलाता है। जब ठंड अपने शबाब पर होती है उस समय वर्ष का आखरी महीना चल रहा होता है। यूं कहें कि वर्ष समाप्ति का महीना होने के साथ ही आने वाले नए वर्ष का इंतजार समाप्त होने का समय कहलाता है। एक और वर्ष की समाप्ति तो वहीं दूसरी ओर नए वर्ष का स्वागत लोग धूमधाम से करना चाहते हैं। अवकाश का इंतजार कर रहे लोगो को छुट्टी मिल जाए तो बाहर भी घूमने जाते हैं। लेकिन इस वर्ष दिसंबर के महीने में बैंक कर्मचारियों को 13 दिन की छुट्टी मिलने वाली है। इसके लिए आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है। आइए हम भी जाने कब बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

सैटरडे और संडे के 6 अवकाश Bank Holiday in December 2022

यह तो सभी को पता है कि दिसंबर के महीने में हो या कोई भी महीना रविवार के दिन अवकाश रहता है। बैंकों में द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर के महीने में चार रविवार पड़ रहे हैं। तो वही दो शनिवार का अवकाश मिला दीया जाए तो 6 अवकाश हो जाते हैं। इसके अलावा अन्य स्थानी और राष्ट्रीय अवकाश मिलाकर 13 दिन बैंक कर्मचारियों की मौज रहने वाली है।

क्या है पूरे अवकाश की लिस्ट Bank Holiday in December 2022

3 दिसंबर शनिवार को सेंट जेवियर फेस्ट का अवकाश रहेगा। लेकिन इसका लाभ केवल गोवा की बैंक कर्मचारियों को मिलना है।

4 दिसंबर को रविवार है। मतलब देश के बैंक बंद रहेंगे।

10 दिसंबर को शनिवार यह दिसंबर महीने का दूसरा शनिवार है। इसमें पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

11 दिसंबर को रविवार है। मतलब देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 दिसंबर सोमवार को पा तगान नेंगमिंजा संगम त्यौहार पड़ रहा है। इस दिन मेघालय के बैंक बंद रहेंगे।

18 दिसंबर को रविवार है। मतलब देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

19 दिसंबर दिन सोमवार को गोवा रेवलेशन डे है। गोवा के बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर को शनिवार है। यह दिसंबर महीने का चौथा शनिवार होने के साथ ही क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर को रविवार है। मतलब पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर सोमवार को क्रिसमस, लासूग त्यौहार होने से मिजोरम, सिक्किम और मेघालय के बैंक बंद रहेंगे।

29 दिसंबर दिन गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस है। इस दिन चंडीगढ़ के बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर शुक्रवार के दिन न्यू कियांग नंगवाह त्यौहार है। इस दिन मेघालय के बैंक बंद रहेंगे।

वही 31 दिसंबर को शनिवार नए साल की पूर्व संध्या पर मिजोरम के बैंक बंद रहेंगे।

Next Story