
बाबा रामदेव ने कहा औरतें कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं, बाद में कहा माफ़ी मांगता हूं

Baba Ramdev Controversy: बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान के बाद माफ़ी मांग ली है. उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर ऐसा बयान दिया था जो एक योगी के मुंह से कतई सुनने में अच्छा नहीं लग सकता। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने बाबा को नोटिस जारी कर सफाई मांगी थी. आयोग की अध्य्क्ष रुपाली चाकणकर ने अब कहा कि बाबा रामदेव ने अपने कहे पर माफ़ी मांग की है
बाबा रामदेव ने लिखित रूप से कहा है कि- मेरा इरादा महिलाओं का अपमान करना नहीं था. उन्होंने कहा मैं जिस कार्यक्रम में गया था वह महिला सशक्तिकरण के लिए था ना कि उनका अपमान करने के लिए. मरे एक घंटे की स्पीच से एक क्लिप को निकालकर गलत तरीके से पेश किया गया. लेकिन अगर कारण महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इसके लिए माफ़ी मांगता हूं
बाबा रामदेव ने महिलाओं के लिए क्या कहा था
बाबा रामदेव महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक योग शिविर में शामिल हुए थे. वो जब बोल रहे थे उस समय मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं.
उन्होंने कहा- "अमृता फडणवीस को जवान रहने का इतना जुनून है कि मुझे लगता है कि वो कभी 100 साल की नहीं होंगी. क्योंकि वो बहुत सोच-समझकर भोजन करती हैं. खुश होती हैं जब बच्चों की तरह मुस्कुरा रही होती हैं."
इसके बाद बाबा ने कहा- "कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं अपने झोले में साड़ियां लेकर आई थीं. सुबह योग कार्यक्रम शुरू हो गया. इसके बाद दोपहर वाला शुरू हो गया. कोई बात नहीं, घर जाकर पहन लेना. आप साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं. सलवार, सूट में भी अच्छी लगती हैं और मेरी तरह से कोई ना भी पहनें तो भी अच्छी लगती हैं. पहले बच्चों को कौन कपड़े पहनाता था? आज बच्चों को कपड़ों की पांच-पांच लेयर पहना दी जाती हैं.
Baba Ramdev Controversial Video
भाजपा के पसंदीदा बाबा का घटिया बयान!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) November 27, 2022
भरी सभा में कहा- "महिलाएं कपड़े ना पहने तब भी अच्छी लगती हैं!"
फडणवीस की पत्नी भी थी उस सभा में मौजूद!
अब बताओ कितना ग़लत है इस तरह की टिपण्णी देना महिलाओं केे उपर! https://t.co/o5bVCNnrps pic.twitter.com/d1XgCLBdgc




