राष्ट्रीय

August 9: भारत और रूस के लिए अहम है 9 अगस्त, आज भी चल रहा सम्बंध

August 9: भारत और रूस के लिए अहम है 9 अगस्त, आज भी चल रहा सम्बंध
x
August 9 History: भारत और रूस के मैत्री सम्बंध में 9 अगस्त का दिन बहुत महत्व रखता है।

9 August History: भारत और रूस का सम्बंध (India-Russia Friendship) जग जाहिर है। देनो देशों की मित्रता आज भी उतनी ही सशक्त और मजबूत है जितनी पहले थी। दोनों देशों के मैत्री सम्बंध विश्व के लिए एक पर्याय बना हुआ है। भारत और रूस के इस मैत्री सम्बंध में 9 अगस्त का दिन बहुत महत्व रखता है। अगर इतिहास के झरोखों से झांककर देख जाय तो पता चलता है कि 9 अगस्त 1971 में आज के दिन भारत के साथ मैत्री की संधि पर दोनो देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर पूरे विश्व को चौंका दिया था। एक दिन वह था और आज का दिन है जब दोनो देशों के बीच की मैत्री में कोई कमी नहीं आई है। भारत के कई पार्टियों की सरकारें आईं और गईं। लेकिन दोनों ही देशों के सम्बंध लगातार मजबूती की ओर हैं।

जब सभी थे खिलाफ, रूस ने बढ़ाया था हाथ

देश की स्वतंत्रता के बाद भारत के खिलाफ जब पाकिस्तान (Pakistan), चीन (China) और अमेरिका (America) आपस में एक हो गये थे। उस समय भारत का साथ देने के लिए रूस ने अपना मित्रता का हाथ बढ़ाया था। बताया जाता है कि 1971 में आज के दिन दोनो देशों के बीच संधि पर हस्ताक्षर किया गया था।

सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि

इस दोस्ती को मूर्ति रूप देने के लिए तत्कालीन सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और उन्होने 9 अगस्त 1971 को आज ही के दिन भारत के विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर कर इतिहास लिख दिया। उस समय की यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों आज भी सुखद अनुभव के रूप में याद दिलाती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story