राष्ट्रीय

असम सरकार ने 300 शराबी पुलिसवालों को रिटायर कर दिया! सीएम बोले- शराब पीने वाले ईमानदारी से ड्यूटी नहीं करते

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
1 May 2023 6:00 PM IST
Updated: 2023-05-01 12:59:06
असम सरकार ने 300 शराबी पुलिसवालों को रिटायर कर दिया! सीएम बोले- शराब पीने वाले ईमानदारी से ड्यूटी नहीं करते
x
Assam government retired 300 drunken policemen: असम मुख्य मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने 300 पुलिसकर्मियों को रिटायर कर दिया

Assam government retired 300 drunken policemen: असम सरकार ने राज्य के 300 शराबी पुलिसकर्मियों को फ़ोर्स रिटायरमेंट दे दिया है. यानी उन्हें कार्यकाल पूरा होने के पहले ही सेवानिवृत कर दिया गया है. शराबी पुलिसवालों को रिटायर करने का आर्डर जारी करने के बाद असम सीएम हेमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए इसकी वजह भी बताई है

असम के 300 शराबी पुलिसकर्मी रिटायर्ड

हेमंता बिस्वा सरमा ने 300 शराब के आदि पुलिसकर्मियों को रिटायर करने का आदेश जारी करते हुए कहा-

शराब पीने के आदि पुलिसकर्मी ईमानदारी से ड्यूटी नहीं कर रहे, तभी यह फैसला लिया गया है. अब इन खली पदों में नई नियुक्तियां की जाएंगीं

असम सीएम ने कहा- शराब पीने की वजह से इन पुलिसकर्मियों का शरीर कमजोर पड़ गया है. इन्हे शराब की लट लगी है. इसकी वजह से वह अपनी ड्यूटी भी ईमानदारी से नहीं कर पाते। लोगों ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी की हैं.

असम सीएम ने कहा राज्य के पुलिस विभाग में ऐसे 300 पुलिसकर्मी हैं जो शराब पीने के आदी हैं. इनमे कई अधिकारी और कई कर्मचारी हैं. ऐसे कर्मचारियों को पहले से VRS देने का नियम है मगर इसे पहले कभी लागू नहीं किया गया. इस तरह की VRS देने का अन्य जगहों पर भी चलन है. लेकिन असम में ऐसा पहली बार हुआ है

VRS लेने वाले पुलिसकर्मियों का क्या होगा

जिन 300 शराबी पुलिसकर्मियों को असम सरकार ने VRS दिया है उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा। रिटायरमेंट के बाद खाली पदों पर नई भर्तियां होगीं। असम के सीएम हेमंता सरमा की सरकार को दो साल पूरे हो गए हैं. वह राज्य में प्रशासन के कामकाज को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है.

Next Story