राष्ट्रीय

ISRO Young Scientist Registration: इसरो युवा वैज्ञानिक 2023 के लिए आवेदन प्रारंभ, 9वीं कक्षा के स्टूडेंट्स कर सकेंगे अप्लाई

Sanjay Patel
21 March 2023 2:12 PM IST
ISRO Young Scientist Registration: इसरो युवा वैज्ञानिक 2023 के लिए आवेदन प्रारंभ, 9वीं कक्षा के स्टूडेंट्स कर सकेंगे अप्लाई
x
ISRO Young Scientist Registration: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं।

ISRO Young Scientist Registration: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए छात्र अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसमें वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2023 को कक्षा 9वीं में पढ़ाई करते रहे हों।

इसरो युवा वैज्ञानिक इलिजिबिलिटी

युवाओं के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिक में रुझान जो हमारे राष्ट्र के भविष्य के निर्माण खंड हैं, इसरो द्वारा कैच देम यंग के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। 1 जनवरी 2023 को कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ISRO YUVIKA 2023 के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन स्कूली छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसे युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम YUVIKA कहा जाता है। इसके माध्यम से स्कूली छात्रों को अंतरित प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान के साथ ही अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर ज्ञान प्रदान किया जाता है।

इसरो युवा वैज्ञानिक सेंटर्स

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में सिलेक्टेड छात्रों को इसरो के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) देहरादून, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (वीएसएससी) तिरुवनंतपुरम, उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (एनई-एसएसी) शिलांग, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद, अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (एसएसी) अहमदाबाद, यूआर राव उपग्रह केन्द्र (यूआरएससी) बेंगलुरू और सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (एसडीएससी) श्रीहरिकोटा भेजा जाएगा।

इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम अप्लीकेशन प्रोसेस

इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले https://www.isro.gov.in/YUVIKA.html पर जाना होगा। जहां होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें और युविका-2023 में पंजीकरण के लिए यहां पर क्लिक करें पर जाएं। नीचे स्क्रॉल करें और Apply for YUVIKA Registration पर क्लिक करें। अब छात्रों को लॉग इन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें। डिटेल्स क्रॉस-चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें। अभ्यर्थी फॉर्म को डाउनलोड कर आगे की जरूरत के हिसाब से उसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख सकते हैं।

Next Story