राष्ट्रीय

APJ Abdul Kalam: कलाम साहब की 10 बातें जो आपके जीने का दृष्टिकोण बदल सकती हैं, आज है उनकी जयंती

APJ Abdul Kalam: कलाम साहब की 10 बातें जो आपके जीने का दृष्टिकोण बदल सकती हैं, आज है उनकी जयंती
x
अब्दुल कलाम देश से सबसे बेहतरीन राष्ट्रपति और सच्चे देश भक्त थे

देश के 11 वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कालम भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं है लेकिन हर एक सच्चे देश भक्त के दिलों में वो आज भी जीवित हैं। अब्दुल कलाम की पहचान किसी व्यक्ति तक सीमित नहीं थी. कलाम एक सोच हैं एक नजरिया है जीवन को सफल बनाने का मूलमंत्र हैं। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले कलाम साहब ऐरोस्पेस वैज्ञानिक हुआ करते थे बाद में साल 2002 में देश को अब्दुल कलाम जैसे महापुरुष को प्रेसिडेंट पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कलाम साहब 2007 तक रास्ट्रपति थे. आज एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है आज हम आपको उनकी कही 10 बातें बताएंगे जो आपके जीवन का दृश्टिकोण बदल कर रख देंगी।

1.जीवन एक कठिन खेल है, आप अपने इंसान होने के जन्मजात अधिकार को बरकरार रखते हुए ही इसे जीत सकते हैं


2.इंसानों को मुश्किलों की ज़रूरत पड़ती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत ज़रूरी है।


3. हमें तभी याद रखा जाएगा जब हम अपनी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें पाएं, इस समृद्धि का स्त्रोत आर्थिक समृद्धि और सभ्य विरासत होगी।


4.जो लोग मन से काम नहीं करते उन्हें मिली सफलता खोखली और अधूरी रहती है जिसके आसपास कड़वाहट फैलती है


5.शिक्षाविदों को छात्रों के बीच समानता, रचनात्मकता, उद्यमिता और नैतिक नेतृत्व की भावना को विकसित करना चाहिए ताकि वे छात्र के आदर्श बनें


6.आसमान की तरफ देखिये, पूरा ब्रम्हांड हमारा दोस्त है और वो उन्ही को सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं मेहनत करते हैं।


7.अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, सुन्दर मष्तिष्कों वाला देश बनाना है तो मेरी साफ़ राय है कि समाज के तीन सदस्यों की इसमें अहम भूमिका है, ये तीन लोग है माँ पिता और अध्यापक।


8.मेरा सन्देश खासकर युवा के लिए ये है कि वो अलग तरीके से सोचने का सहस दिखाएं, अनजाने रास्तों में सफर करें,असम्भव लगने वाली चीजों को खोजे और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें, ये वो महान गुण हैं जिन्हे हासिल करने की दिशा में उन्हें काम करना है युवाओं के लिए यही मेरा सन्देश है


9.आपका सपना सच हो इससे पहले आपको सपना देखना होगा


10.आत्म विश्वास और कड़ी मेहनत वो दवा है जिसके बूते नाकामी नामक बिमारी का इलाज किया जा सकता है।



अब्दुल कलाम अमर रहें जय हिन्द।


Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story