राष्ट्रीय

कश्मीर में एक और टारगेट किलिंग, आतंकियों ने सब इंस्पेक्टर को गोलियों से भून डाला

कश्मीर में एक और टारगेट किलिंग, आतंकियों ने सब इंस्पेक्टर को गोलियों से भून डाला
x
Terrorists Killed sub-inspector In Kashmir: कश्मीर में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद भी आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है

कश्मीर में सब इंस्पेक्टर की हत्या: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का आतंक जारी है, दक्षिण कश्मीर में एक बार फिर से पुलवामा के पंपोर इलाके के खेत में एक सब इंस्पेक्टर का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है. कश्मीर में टारगेट किलिंग का सिलसिला जारी है. सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद भी आतंकी बाज नहीं आ रहे हैं.

जिस सब इंस्पेक्टर की हत्या हुई है, उनका नाम फारुख अहमद मीर है जो सिर्फ 50 साल के थे, वो पंपोरा के लंठपेरा में 23 बटालियन IRP में तैनात थे. फारुख अहमद की हत्या उस वक़्त हुई है जब वो अपने खेत में काम कर रहे थे. तभी वहां आतंकी पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जम्मू पुलिस को मौके से दो पिस्टल कारतूस मिले हैं.

जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग जारी

पिछले कुछ महीनों ने आतंकी चुन-चुन कर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. आतंकी कश्मीरी में काम करने वाले सरकारी मुलाजिमों, नेताओं और कश्मीरी हिन्दुओं को जान से मार रहे हैं. बीते दिन ही सुरक्षा बालों ने कुलगाम में 2 आतंकियों को मार गिराया जो लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे. यह वही आतंकी थे जिन्होंने 31 मई में कुलगाम की हिन्दू शिक्षक रजनी बाला को जान से मारा था.

अबतक 99 आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों ने इस साल अबतक 99 आतंकियों का कश्मीर से सफाया कर दिया है. एक तरह सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई जारी हैं वहीं कश्मीर के आतंकी भी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. आए दिन किसी न किसी की हत्या हो रही है. ऐसे में कश्मीर के लोगों में भय बना हुआ है. कश्मीरी हिन्दू पलायन करने को मजबूर हो गए हैं.

Next Story