
सूदखोरों ने उजाड़ा एक और परिवार, 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत,1 गंभीर

देश में पैसे को लेकर लेनदेन के लिए भले ही कितने नियम क्यों न बना दिए जाएं देश की जनता को सूदखोरों के चक्कर में आ जाती है। सरल तरीके से लिया गया यह कर्ज घर और परिवार उजड़ रहे हैं। देश को दहला देने वाला एक ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है। जिसमें एक पूरा परिवार उजड़ गया। सूदखोरों के दबाव में आकर पूरे परिवार ने एक साथ जहर खा लिया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वही एक शख्स अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
क्या है घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा शहर में रहने वाला गुप्ता परिवार अब पूरी तरह से उजड़ गया है। क्योंकि परिवार ने धंधा रोजगार करने के लिए सूदखोरों के चक्कर में फस कर उनसे कर्ज ले लिया था। कर्ज और ब्याज की रकम बढ़ती गई। वही सूदखोरों ने दबाव भी बढ़ाना शुरू कर दिया। अंततः जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो गुप्ता परिवार ने सामूहिक जहर का सेवन कर लिया। इस घटना में गुप्ता परिवार के 6 लोगों ने जहर खाया था।
प्रताड़ित करते थे सूदखोर
बताया गया है कि अब से रजौली बिहार के रहने वाले केदारनाथ गुप्ता नवादा में रहकर कारोबार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सूदखोरों से कर्ज ले रखा था। कर्ज के बढ़ते दबाव की वजह से और सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर सभी लोगों ने जहर खा लिया।
जांच कर रही पुलिस
नवादा पुलिस जांच में जुटी हुई है। केदारनाथ गुप्ता, उनकी पत्नी और बच्चों ने जहर का सेवन किया था। पुलिस को जांच में भी ऐसे तथ्य मिल रहे हैं जिससे पता चल रहा है कि यह सूदखोरों के कर्ज के लेनदेन के चक्कर में आत्मघाती कदम उठाया गया है। पुलिस जांच कर आरोपियो तक पहुंचने में लगी हुई है।
एक बच्चे का चल रहा है इलाज
नवादा पुलिस अधीक्षक गौरव मंगल के बताए अनुसार जिन 6 लोगों ने जहर खाया था उसमें 5 की मौत हो चुकी है 1 बच्चे का इलाज चल रहा है प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे से बयान दर्ज किया जाए। लेकिन उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।




